देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर है। जहां उन्होंने 2,183.45 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की गई 52 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कई अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी, जिसमें पाकिस्तान को चेतावनी से लेकर विपक्ष पर निशाना साधना शामिल रहा।अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान को चेताते हुए कहा कि अगर उसने दोबारा कोई दुस्साहस किया, तो भारत उसे करारा जवाब देगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उत्तर प्रदेश में बनी मिसाइलें पाकिस्तान को पूरी तरह बर्बाद कर देंगी। मोदी ने कहा कि भारत की तरफ जो भी आँख उठाकर देखेगा, वह पाताल में भी सुरक्षित नहीं रह पाएगा।
सेना का अपमान बर्दाश्त नहीं
प्रधानमंत्री ने विपक्षी दलों, विशेष रूप से कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता विपक्ष को हजम नहीं हो रही है। मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी लगातार भारतीय सेना का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब आतंकियों के ठिकानों पर हमला होता है तो आतंक के सरगना रोते हैं और यहां कांग्रेस व सपा उनके आंसुओं में डूब जाते हैं। उन्होंने तीखे लहजे में पूछा कि क्या देश की रक्षा के लिए किए गए ऑपरेशन को तमाशा कहा जा सकता है। आपको बता दे कि इसी साल पहले काम में आतंकी हमला हुआ था जिसमें भारत के निर्दोष और मासूम लोगों की जान लेली गई थी। जिसके जवाबी कार्रवाई के रूप में भारतीय सेवा ने ऑपरेशन सिंदूर चला कर पहलगाम आतंकी हमले का बदला लिया था । साल 2025 का मानसून सत्र शुरू हो चुका है । और लगातार मानसून सत्र में विपक्ष दल भाजपा पर हमलावर है और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कई सवाल कर रहे हैं । देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी दौरे पर है , जहां से उन्होंने दुश्मन देश को कड़ी चेतावनी दी है।
यूपी में निवेश का नया माहौल
प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार की कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि एक समय था जब निवेशक उत्तर प्रदेश आने से डरते थे क्योंकि यहां अपराधियों का बोलबाला था। लेकिन अब परिस्थितियाँ बदल चुकी हैं और राज्य में एक सकारात्मक निवेश माहौल तैयार हुआ है।वैश्विक आर्थिक हालात पर टिप्पणी करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया अस्थिरता के दौर से गुजर रही है। हर देश अपने आर्थिक हितों की रक्षा में जुटा है, ऐसे में भारत को भी सजग रहकर अपने आर्थिक हितों को प्राथमिकता देनी होगी। उन्होंने कहा कि हमें बदलते वैश्विक परिदृश्य में अपनी नीतियों को मजबूत करना होगा ताकि भारत हर परिस्थिति में सशक्त बना रहे।प्रधानमंत्री का यह वाराणसी दौरा जहां एक तरफ विकास की बड़ी योजनाओं के लिए याद रखा जाएगा, वहीं उनके बेबाक भाषण ने भी राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1