ऑपरेशन महादेव में सेना को मिली बड़ी कामयाबी, पहलगाम का मास्टरमाइंड हुआ ढेर

Operation Mahadev

कश्मीर में सोमवार को सेना ने ‘ऑपरेशन महादेव के तहत तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। मारे गए आतंकियों में पहलगाम हमले का कथित मास्टरमाइंड सुलेमान उर्फ आसिफ और पिछले साल सोनमर्ग सुरंग परियोजना पर हुए हमले में शामिल जिबरान शामिल है। अधिकारियों के मुताबिक, सुरक्षाबलों को एक सैटेलाइट फोन के सक्रिय होने का संकेत मिला, जो उसी किस्म का था जैसा पहलगाम हमले में इस्तेमाल किया गया था। इसके आधार पर सेना ने कार्रवाई शुरू की और आतंकियों के ठिकाने तक पहुंचकर उन्हें घेर लिया। मुठभेड़ श्रीनगर के दाचीगाम क्षेत्र में हरवान के जंगलों में हुई। सुबह करीब 11:30 बजे 24 राष्ट्रीय राइफल्स और 4 पैरा यूनिट की संयुक्त टीम ने आतंकियों की पहचान की और अचानक हमला बोलकर तीनों को मार गिराया।

कौन है हाशिम मूसा ?

22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बायसरन घाटी में आतंकियों ने मासूम पर्यटकों पर हमला कर दिया था और 26 लोगों को मार गिराया था। इस घटना के बाद पीड़ितों की तरफ से आतंकियों के बारे में जो जानकारी दी गई थी, उस आधार पर उनके स्केच जारी किए गए थे। जांच एजेंसियों ने इसके आधार पर कहा था कि हमले में तीन आतंकी शामिल थे। इनमें से एक आतंकी के पाकिस्तान के हाशिम मूसा होने का दावा किया गया था।

इलाके में सुरक्षा व्यवस्था हुई सख्त

सुलेमान की मौत जम्मू कश्मीर घाटी में आतंक के नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में एक बड़ी जीत बताई जा रही है। इस ऑपरेशन के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है और सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है। ऑपरेशन महादेव को अब तक का सबसे सटीक और सफल अभियान बताया जा रहा है, जिससे घाटी में दहशत फैलाने की कोशिशें बुरी तरह नाकाम हो गई हैं।

कमांडो गुप्त अभियानों में विशेषज्ञ होते

गौरतलब है कि एसएसजी के पैरा-कमांडो होने की वजह से मूसा अपरंपरागत युद्ध में उच्च प्रशिक्षित बताया गया था। ऐसे कमांडो गुप्त अभियानों में विशेषज्ञ होते हैं। ये कमांडोज हर तरह के मौसम में ऑपरेशन करने के साथ ही मानसिक और शारीरिक लेवल पर काफी फिट होते है। एसएसजी कमांडो अत्याधुनिक हथियारों के साथ-साथ हाथ से मुकाबला करने में भी माहिर होते हैं। उनके पास नेविगेशन और विषम परिस्थितियों जीवित रहने के उच्च कौशल क्षमता होती है।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *