बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को एक अज्ञात व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी है। सम्राट के एक समर्थक के मोबाइल फोन पर एक संदेश भेजा गया, जिसमें दावा किया गया कि उपमुख्यमंत्री की 24 घंटे के भीतर गोली मारकर हत्या कर दी जाएगी। पुलिस ने कहा कि इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। हमने जांच शुरू कर दी है और तकनीकी साक्ष्य जुटा रहे हैं। जल्द ही मामला दर्ज किया जाएगा।
मैसेज से मचा हड़कंप
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के कार्यकर्ता के मोबाइल पर मैसेज आने के बाद हड़कंप मच गया और इस धमकी की शितायत तुरंत पुलिस से की गई. हालांकि पुलिस की तरफ से यह कहा गया है कि सीधी सूचना नहीं मिली है लेकिन तकनीकी अनुसंधान जारी है. शिकायत प्राप्त होने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा. हालांकि यह जानकारी भी सामने आ रही है कि धमकी देने वाले मोबाइल नंबर को ट्रेस करने की प्रोसेस शुरू कर दी गई है.
पुलिस ने दी जानकारी
पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सम्राट के एक समर्थक के मोबाइल फोन पर एक संदेश भेजा गया, जिसमें दावा किया गया कि उपमुख्यमंत्री की 24 घंटे के भीतर गोली मारकर हत्या कर दी जाएगी। इस मामले पर चौधरी से संपर्क किया, तो उन्होंने कहा, बिहार के लोग जानते हैं कि हम राज्य के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और हम बिहार में ऐसा करना जारी रखेंगे।
इन नेताओं को मिल चुकी है धमकी
इससे पहले एनडीए के सहयोगी केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। वहीं राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा को भी दो बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1