क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, एशिया कप 2025 के तारीख का हुआ ऐलान

Asia Cup 2025

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी है, एशिया कप 2025 T20 फॉर्मेट में 9 से 28 सितंबर तक यूएई में खेला जाएगा। इस बार कुल 19 मैच होंगे जिनमें आठ टीमें हिस्सा लेंगी। शनिवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड चेयरमैन और एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने टूर्नामेंट की तारीखों की आधिकारिक पुष्टि की।

T 20 के रूप में खेला जाएगा मैच

यह टूर्नामेंट टी20 प्रारूप में खेला जाएगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख नकवी ने शनिवार को एक्स पर लिखा, “मुझे यूएई में एसीसी पुरुष एशिया कप 2025 की तारीखों की पुष्टि करते हुए खुशी हो रही है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 9 से 28 सितंबर तक चलेगा। हम क्रिकेट के शानदार प्रदर्शन की उम्मीद करते हैं। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी।”

कहा होगा टूर्नामेंट ?

यह पूरा टूर्नामेंट UAE यानी अबूधाबी और दुबई में आयोजित किया जाएगा। टूर्नामेंट की मेजबानी का अधिकार BCCI के पास है, लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव की वजह से इस बार ये UAE में आयोजित किया जा रहा है, जहां दोनों देशों से टीमें निर्बाध रूप से हिस्सा ले सकें। 2023 में भी जब एशिया कप पाकिस्तान में होना था, तब भारत ने पाकिस्तान जाकर खेलने से इनकार कर दिया था। ऐसे में टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में हुआ था, जिसमें 9 मैच श्रीलंका में और 4 मैच पाकिस्तान में कराए गए थे।

नकवी ने x पर की घोषणा

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नकवी ने ‘एक्स’ पर एक औपचारिक घोषणा में बताया, ‘‘ मुझे यूएई में एसीसी पुरुष एशिया कप 2025 की तारीखों की पुष्टि करते हुए खुशी हो रही है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट नौ से 28 सितंबर तक होगा। हम इसमें शानदार क्रिकेट देखने की उम्मीद करते हैं। इसका विस्तृत कार्यक्रम जल्द ही जारी किया जाएगा।’’

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *