बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ को दर्शकों से भरपूर प्यार मिला था। इसी सफलता के बाद अब इसका सीक्वल ‘सन ऑफ सरदार 2’ तैयार हो गया है और इसका ट्रेलर हाल ही में जारी किया गया है। ट्रेलर में अजय देवगन एक बिल्कुल नए रूप में नजर आ रहे हैं और फैंस उनके इस अवतार को लेकर काफी उत्साहित हैं।करीब तीन मिनट लंबा यह ट्रेलर हल्के-फुल्के रोमांस, कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर है। इसमें दिखाया गया है कि अजय देवगन एक कपल की शादी करवाने की जिम्मेदारी लेते हैं, लेकिन यह काम इतना आसान नहीं होता। शादी के रास्ते में कई बाधाएं आती हैं, जिनसे निपटने की कोशिश में हास्य और एक्शन के रंग भर जाते हैं। इसके साथ ही अजय और वामिका के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री भी ट्रेलर को खास बनाती है। संजय मिश्रा और रवि किशन भी ट्रेलर में अपने अंदाज से हंसी का तड़का लगाते दिख रहे हैं।
अजय देवगन का सोशल मीडिया धमाका
23 जून को अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का मोशन पोस्टर साझा किया था, जिसमें उनके किरदार की ताकत और जुनून साफ झलक रहा था। इस पोस्टर में अजय के कड़े से बिजली निकलती दिखाई गई थी, जो उनके शक्तिशाली और निडर किरदार का प्रतीक था। फैंस को अजय का यह रौबदार लुक बेहद पसंद आया था। इसके साथ उन्होंने फिल्म का ऑफिशियल पोस्टर भी शेयर किया था, जिसने फिल्म को लेकर दर्शकों की जिज्ञासा और बढ़ा दी।इस एक्शन और कॉमेडी से भरपूर फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं विजय कुमार अरोड़ा। फिल्म का निर्माण अजय देवगन के साथ-साथ ज्योति देशपांडे, एनआर पचीसिया और प्रवीण तलरेजा ने किया है। जहां पहली फिल्म में अजय देवगन के साथ सोनाक्षी सिन्हा नजर आई थीं, वहीं इस बार उनके साथ मृणाल ठाकुर स्क्रीन साझा करती दिखेंगी। संजय दत्त , मुकुल देव , साहिल मेहता, रवि किशन, संजय मिश्रा ये सभी अहम भूमिका में होंगे।
फिल्म की रिलीज डेट
‘सन ऑफ सरदार 2’ की शूटिंग जुलाई 2024 में एडिनबर्ग से शुरू की गई थी, जहां करीब 50 दिनों तक इसका पहला शेड्यूल चला। इसके बाद यूनाइटेड किंगडम के लंदन और भारत के पंजाब में फिल्म के अन्य हिस्से फिल्माए गए।अब दर्शकों को इस मच अवेटेड फिल्म का बेसब्री से इंतजार है, जो 25 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। अजय देवगन के फैंस के लिए यह एक बड़ी ट्रीट साबित हो सकती है, खासकर उनके नए अंदाज और कहानी में ट्विस्ट्स को देखते हुए। अब देखना होगा की फिल्म के रिलीज के बाद फिल्म अपना जलवा बिखेड़ पाती है या नहीं।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1