मौसम ने दिखाया कहर, कुल्लू जिले के 2 जगहों पर फटा बादल

Kullu 1

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मॉनसून कहर बरपाने पर आमादा है। कुल्लू जिले के बंजार एवं आनी-निरमंड उपमंडल में बुधवार को ऊंची पहाड़ियों पर बादल फटने की घटनाएं हुईं। पहली घटना बठाहड़ क्षेत्र में और दूसरी श्रीखंड महादेव भीम डवारी इलाके में हुई। बादध फटने से तीर्थन घाटी और आसपास के कई निचले ग्रामीण इलाकों में पानी और मलबा भर गया। प्रशासन ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई गांवों को खाली करा लिया है।

लोगो में मची अफरा तफरी

देर शाम को आई बाढ़ से नदी किनारे रह रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बाढ़ का कारण श्रीखंड महादेव की पहाड़ियों में बादल फटना बताया जा रहा है, जिससे कुर्पन खड्ड में जलस्तर बढ़ गया और बागीपुल बाजार को खाली कराना पड़ा। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य के लिए दल मौके पर भेज दिए हैं।

इन जिलों में जारी किया गया येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 15 अगस्त को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों के अलग अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 16 अगस्त को चंबा, कांगड़ा, मंडी और शिमला में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 17 अगस्त को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी और शिमला जिलों के अलग अलग हिस्सों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

अभी तक कोई हानि नहीं

दोनों घटना से भी तक किसी भी प्रकार के कोई जानी नुकसान की सूचना नहीं मिली है। कुल्लू जिला में तीन दिन तक अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से आग्रह है कि नदी नालों से उचित दूरी बनाकर रखें। बिना कार्य से घर से बाहर न जाएं।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *