राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार शाम अचानक तेज बारिश हुई, जिसकी वजह से जगह-जगह भारी जलभराव और यातायात की समस्याओं का सामना करना पड़ा। वहीं गर्मी से लोगों को राहत भी मिली। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर रेड अलर्ट भी जारी किया है। दिल्ली के अलावा गाजियाबाद, साहिबाबाद, इंदिरापुरम, रेवाड़ी और फरीदाबाद समेत एनसीआर के अन्य क्षेत्रों में भी बारिश दर्ज की गई। बारिश को लेकर इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को अपने यात्रियों के लिए एक सलाह जारी करनी पड़ी।
Red Alert जारी से पहले ही शुरू वर्षा
शाम को सात बजे अत्यधिक वर्षा का रेड अलर्ट जारी कर दिया गया। हैरत की बात यह भी कि रेड अलर्ट जारी होने से पूर्व ही विभिन्न इलाकों में तेज वर्षा शुरू हो गई थी। रेड अलर्ट जारी हो जाने के बाद वर्षा की तीव्रता उल्टे कम हो गई।
अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री दर्ज
दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को वायु गुणवत्ता एक बार फिर संतोषजनक श्रेणी में दर्ज की गई, क्योंकि शाम 4 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 81 रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि राजधानी में रात के समय गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना है।
कुल 6 उड़ाने हुई डायवर्ट
प्राप्त जानकारी के अनुसार, खराब मौसम की वजह से कुल छह उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा, जबकि कई अन्य उड़ानें देर से रवाना हुईं या पहुंचीं। चार उड़ानों को जयपुर और दो उड़ानों को लखनऊ भेजा गया। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक राजधानी में गरज चमक के बारिश पड़ने की संभावना है। बुधवार देर शाम नजफगढ़ में सबसे अधिक 60 मिमी बारिश दर्ज की गई जबकि आया नगर में 50.5 मिमी, पूसा में 30.5 मिमी और प्रगति मैदान में 37.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। अगले कुछ दिनों तक मानसून की सक्रियता पहाड़ी इलाकों के साथ पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी यूपी, छत्तीसगढ़, झारखंड और एमपी में बनी रहेगी, जहां कई जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। ऐसे में राजधानी में अगले एक सप्ताह तक निम्न से मध्यम बारिश होने के आसार हैं.
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1