दिल्ली की हवा में हुआ सुधार, ग्रेप – 3 की पाबंदियां हटाई गई

delhi 4

दिल्ली के वायु प्रदूषण के स्तर में सुधार को देखते हुए प्रशासन ने ग्रेप-3 की पाबंदियों को हटाने का फैसला किया है। कल जहां दिल्ली की एयर क्वालिटी 380 दर्ज की गई थी, वह आज यानी 2 जनवरी शाम 4 बजे काफी सुधरकर 236 पर आ गई है। हवा की गुणवत्ता में इस सुधार को देखते हुए कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट ने पूरे एनसीआर क्षेत्र से स्टेज-III की सभी पाबंदियां तुरंत हटा दी हैं। हालांकि, प्रदूषण को नियंत्रण में रखने के लिए स्टेज-I और स्टेज-II की पाबंदियां फिलहाल लागू रहेंगी।

सड़को पर मशीनों से सफाई बढ़ाई गई

पर्यटन मंत्री ने कहा कि धूल नियंत्रण के लिए सड़कों पर मशीनों से सफाई बढ़ाई गई, 405 एंटी-स्मॉग गन सड़क और ऊंची इमारतों पर लगाई गईं, व्यस्त इलाकों में पानी का छिड़काव हुआ और निर्माण स्थलों पर सख्त नियम लागू किए गए। नियम तोड़ने पर हजारों जगह कार्रवाई की गई। उद्योगों से होने वाले प्रदूषण के मामले में सरकार ने जीरो टॉलरेंस अपनाया। प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों को बंद किया गया, चाहे वे औद्योगिक इलाके में हों या गैर-अनुमत क्षेत्रों में। नियम तोड़ने पर सरकारी एजेंसियों पर भी जुर्माना लगाया गया।

अधिकारियों का बयान

अधिकारियों के अनुसार, मौसम की अनुकूल परिस्थितियों और प्रदूषण के स्तर में आई गिरावट के चलते यह निर्णय लिया गया है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि अगर वायु गुणवत्ता दोबारा खराब होती है, तो आवश्यकतानुसार सख्त कदम फिर से लागू किए जा सकते हैं।

गाजियाबाद में सबसे ज्यादा प्रदूषित हवा

एनसीआर में गाजियाबाद की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 239 दर्ज किया गया, यह हवा की खराब श्रेणी है। वहीं, गाजियाबाद में 356, ग्रेटर नोएडा में 238 नोएडा में 229 और फरीदाबाद में 210 एक्यूआई दर्ज किया गया। इसके अलावा, गुरुग्राम की हवा सबसे साफ रही। यहां सूचकांक 187 दर्ज किया गया। यह हवा की मध्यम श्रेणी है। सीपीसीबी के अनुसार, शुक्रवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से 5 किलोमीटर प्रतिघंटे के गति से चली। वहीं, अनुमानित अधिकतम मिश्रण गहराई 1400 मीटर रही। इसके अलावा, वेंटिलेशन इंडेक्स 6000 मीटर प्रति वर्ग सेकंड रहा।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *