New Delhi: दिल्ली में वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का शानदार आगाज जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुआ। इस आयोजन में 104 देशों से आए खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। यह केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि “वसुधैव कुटुम्बकम” की भावना को साकार करने वाला आयोजन है। सभी खिलाड़ियों के साहस और अदम्य जज्बे को दिल्ली की जनता ने हृदय से नमन किया।
केंद्रीय मंत्रियों और हस्तियों की मौजूदगी
कार्यक्रम के शुभारंभ पर केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मंसुख मांडविया जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा खडसे जी, चैंपियनशिप की ब्रांड एंबेसडर एवं सांसद सुश्री कंगना रनौत जी, और दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री आशीष सूद जी सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे। उनकी उपस्थिति ने खिलाड़ियों का उत्साह और भी बढ़ा दिया।
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में खेलों को नई ऊंचाई
पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने खेलों के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है। पैरा खिलाड़ियों को दी गई विश्वस्तरीय सुविधाओं और सम्मान ने भारत को वैश्विक खेल मानचित्र पर मजबूती से स्थापित किया है। यह आयोजन आत्मबल, संघर्ष और संकल्प का उत्सव है, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा।
खिलाड़ियों के साहस को सलाम
खिलाड़ियों की मेहनत और साहस ने यह संदेश दिया कि “Impossible is hidden in I’m Possible.” दिल्ली की धरती पर आयोजित यह चैंपियनशिप भारत की मेहमाननवाजी और संकल्प का प्रतीक है। सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी गईं कि वे विजयी होकर अपने देश का नाम रोशन करें।
×××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1
![]() |
Ms. Pooja, |
