New Delhi: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में शून्य (डक) पर आउट होने के बाद, टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने आखिरकार सिडनी में खेले गए तीसरे वनडे में जोरदार वापसी की। कोहली ने 74 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए भारत को 9 विकेट से आसान जीत दिलाई। उन्होंने रोहित शर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 168 रनों की अहम साझेदारी की और एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।
सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा
सिडनी वनडे में अपनी पारी के दम पर विराट कोहली ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। कोहली अब इंटरनेशनल क्रिकेट में लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट (वनडे + टी20) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में लिमिटेड ओवर्स में कुल 18,436 रन बनाए थे, जबकि कोहली अब इस आंकड़े को पार करते हुए 18,443 रनों के साथ पहले स्थान पर पहुंच गए हैं।
संगकारा को पीछे छोड़ बने वनडे के दूसरे सबसे बड़े रनस्कोरर
विराट कोहली ने न सिर्फ सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा, बल्कि वनडे क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। इस सूची में सचिन तेंदुलकर 18,426 रनों के साथ शीर्ष पर हैं, जबकि कोहली अब 14,255 रनों के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा (14,234 रन) को पीछे छोड़ दिया है।
टारगेट चेज़ में भी बनाया नया रिकॉर्ड
वनडे में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस पारियां खेलने के मामले में भी कोहली ने सचिन तेंदुलकर को पछाड़ दिया है। इस मुकाबले के बाद कोहली अब तक 70 बार फिफ्टी या उससे अधिक रनों की पारी खेल चुके हैं, जबकि सचिन ने अपने करियर में यह उपलब्धि 69 बार हासिल की थी। इस रिकॉर्ड के साथ कोहली ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वह चेज़ के किंग हैं।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1
![]() |
Ms. Pooja, |
