देश में क्रिकेट को लेकर जनता के बीच अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। भारतीय खिलाड़ियों ने हमेशा भारत का मान बढ़ाया है और देश के लिए कई कीर्तिमान हासिल की। सभी खिलाड़ी अपना पूरा योगदान देकर देश के लिए खेलते हैं। सभी खिलाड़ी और बॉलर का खेलने का तरीका अलग-अलग है और उनके यूनीक स्टाइल को लेकर जनता उनकी दीवानी होती है। मगर कई बार क्रिकेटर अपनी मर्जी से क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लेते हैं । कुछ-कुछ खिलाड़ी क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लेते हैं तो वही कुछ खिलाड़ी क्रिकेट के एक तो टेस्ट मैच से अपनी रिटायरमेंट की घोषणा करते हैं। अब इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी लेग-स्पिनर अमित मिश्रा ने आखिरकार क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी है। 42 वर्षीय हरियाणा के इस दिग्गज गेंदबाज ने गुरुवार को फोन पर बातचीत के दौरान पीटीआई को यह जानकारी दी। मिश्रा ने साफ कहा कि अब उन्होंने संन्यास लेने का फैसला कर लिया है और क्रिकेट के साथ अपने लंबे सफर को यहीं विराम देंगे।
टेस्ट डेब्यू से ही बिखेरा जलवा
अमित मिश्रा ने साल 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। अपने पहले ही मैच में उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान खींचा। मिश्रा ने पहली पारी में पांच विकेट और दूसरी पारी में दो विकेट लेकर साबित किया कि वह भारतीय टीम के लिए लंबे समय तक अहम साबित हो सकते हैं। उनका अंतरराष्ट्रीय सफर हालांकि इससे कहीं पहले 2003 में शुरू हो गया था, जब उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था।मिश्रा ने भारत के लिए अंतिम बार फरवरी 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मुकाबला खेला था। वहीं उनका आखिरी वनडे अक्टूबर 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ और अंतिम टेस्ट 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला गया। इसके बाद से वह भले ही राष्ट्रीय टीम का हिस्सा नहीं रहे, लेकिन घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में लगातार सक्रिय रहे।
आईपीएल का चमकता सितारा
अमित मिश्रा ने भारत की ओर से 22 टेस्ट, 36 वनडे और 10 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 76 विकेट झटके, जबकि वनडे में उनके खाते में 64 और टी20 में 16 विकेट दर्ज हुए। टेस्ट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 71 रन देकर पांच विकेट रहा, वहीं वनडे में उन्होंने 48 रन पर छह विकेट लेकर करियर की यादगार गेंदबाजी की।मिश्रा का नाम आईपीएल इतिहास के सबसे सफल गेंदबाजों में गिना जाता है। साल 2008 से लेकर 2024 तक वे इस लीग का हिस्सा रहे और अपने लेग स्पिन से बल्लेबाजों को परेशान करते रहे। आईपीएल में उन्होंने कुल 162 मैचों में 174 विकेट हासिल किए। खास बात यह रही कि उनका आईपीएल डेब्यू और आखिरी मुकाबला दोनों ही राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए।करीब दो दशक तक भारतीय क्रिकेट और आईपीएल में अपनी गेंदबाजी का जलवा बिखेरने वाले अमित मिश्रा ने अब संन्यास का फैसला लेकर अपने करियर पर पूर्ण विराम लगा दिया है। उनके करियर के आंकड़े और प्रदर्शन आने वाले वक्त में युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बने रहेंगे।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1