टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर देश झूमा, पीएम मोदी करेंगे सम्मानित

Womens Cricket team

New Delhi: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार वर्ल्ड कप अपने नाम किया। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया ने नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 52 रनों से मात दी। इस जीत के साथ भारत ODI वर्ल्ड कप जीतने वाली दुनिया की चौथी टीम बन गई। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

प्रधानमंत्री से होगी खास मुलाकात

वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद हर तरफ टीम इंडिया की सराहना हो रही है। इसी बीच हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली यह विजेता टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने दिल्ली पहुंच गई है। प्रधानमंत्री मोदी 5 नवंबर की शाम अपने आवास पर खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे और उन्हें सम्मानित करेंगे। यह समारोह खास तौर पर टीम की ऐतिहासिक उपलब्धि को समर्पित रहेगा।

मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा फैंस का जोश

दिल्ली रवाना होने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर फैंस का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी टीम और हेड कोच अमोल मजूमदार को विदा करने पहुंचे। हालांकि, सुरक्षा कारणों से दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) के विशेष विमानन टर्मिनल (GA) पर आम लोगों को अनुमति नहीं दी गई थी। वहां केवल मीडिया प्रतिनिधियों को प्रवेश की अनुमति दी गई थी।

विशेष चार्टर फ्लाइट से दिल्ली रवाना हुई टीम

टीम इंडिया को मुंबई से दिल्ली लाने के लिए Star Air एयरलाइन की विशेष चार्टर फ्लाइट (S5-8328) का उपयोग किया गया। यह वही बेंगलुरु स्थित एयरलाइन है जिसने भारत-श्रीलंका द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित हालिया महिला वर्ल्ड कप के दौरान कई टीमों के लिए चार्टर सेवाएं दी थीं। दिल्ली पहुंचने के बाद सभी खिलाड़ी सीधे होटल गईं। तय कार्यक्रम के अनुसार, वे 5 नवंबर की शाम पीएम मोदी से मुलाकात करेंगी। इसके बाद खिलाड़ी अपने-अपने शहरों के लिए रवाना होंगी, जबकि शफाली वर्मा टीम से अलग होकर नागालैंड में होने वाले इंटर-जोनल महिला T20 टूर्नामेंट में नॉर्थ जोन की कप्तानी संभालेंगी।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Pooja Kumari Ms. Pooja,
Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *