इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेला गया टेस्ट मैच, भारत का स्कोर 200 के पार

India Vs England

इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला बुधवार 23 जुलाई से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। दोनों टीमें बदलाव के साथ उतरी हैं। भारतीय टीम में तीन बदलाव हैं। बी साई सुदर्शन, शार्दुल ठाकुर और अंशुल कम्बोज आज का मैच खेल रहे हैं। एंडरसन-तेंदलुकर ट्रॉफी में इंग्लैंड की टीम 2-1 से आगे है।

ऋषभ पंत को लगी चोट

ऋषभ पंत को 68वें ओवर में पैर में गंभीर चोट लगी है। वह अपने पैर पर खड़े नहीं हो पा रहे हैं और मैदान के बाहर गाड़ी पर बैठकर गए। पंत ने 48 गेंद में 37 रन बनाए हैं। रिवर्स स्वीप मारने के प्रयास में वह चूके और गेंद उनके पैर पर आकर लगी।

भारत टीम की हुई अच्छी शुरुआत

पहले बल्लेबाजी करते हुए यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी हुई। राहुल 98 गेंद में 46 रन बनाकर आउट हुए। यशस्वी जायसवाल 107 गेंद में 58 रन बनाकर लियाम डॉसन का शिकार बने। कप्तान शुभमन गिल 23 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए।

दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर

भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 139 टेस्ट मैच हो चुके हैं जिसमें इंग्लैंड ने 53 बार टीम इंडिया को हराने में सफलता हासिल की है। वहीं टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ 36 टेस्ट मैचों में कामयाबी मिली है। वहीं भारत और इंग्लैंड के बीच 50 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे हैं। भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज 2025 का आयोजन इंग्लैंड की जमीन पर हो रहा है ऐसे में यहां इन दोनों टीमों के बीच हुए टेस्ट मैचों के आंकड़े कैसे रहे हैं ये भी जान लेते हैं। भारत-इंग्लैंड के बीच इंग्लैंड की जमीन पर अब तक 70 टेस्ट मैच हुए हैं जिसमें इंग्लैंड हावी नजर आई है। इंग्लैंड ने अपनी जमीन पर टीम इंडिया को 38 टेस्ट मैचों में शिकस्त दी है। जबकि, भारतीय टेस्ट टीम अब तक इंग्लैंड की जमीन पर 10 टेस्ट मैच जीत चुकी है।

अभी भी चालू है खेल

अंपायर ने लाइट मीटर निकाल लिया है. दोनों छोर पर अब रीडिंग ली जाएगी. अगर रोशनी कम होती है तो दोनों छोर से हमें स्पिन देखने को मिल सकती है. अगर पर्याप्त रोशनी नहीं होती है तो स्टंप्स का ऐलान किया जाएगा. अंपायर अहसान रज़ा का मानना है कि अभी जारी रखने के लिए रोशनी अच्छी है. लेकिन स्पिन होगी.

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *