पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में टीम इंडिया ने हासिल की जीत, न्यूजीलैंड को 48 रनों से हराया

T20 Cricket

न्यूजीलैंड की टीम को नागपुर में खेले गए पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में टीम इंडिया के खिलाफ 48 रनों से करारी हार मिली। इस हार के बाद न्यूजीलैंड की टीम के कप्तान का बयान सामने आया है। कप्तान मिचेल सैंटनर ने हार का कारण बताया है और साथ में कहा है कि भारतीय बल्लेबाजों को रोकना नामुमकिन है, क्योंकि वे पहली गेंद से ही आक्रामक हो जाते हैं। भारतीय टीम ने 238 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में कीवी टीम 190 रनों तक पहुंच पाई और मुकाबला बुरी तरह हार गई।

239 रनों का भारत ने दिया लक्ष्य

239 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम को दूसरी ही गेंद पर पहला झटका लगा। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे को पवेलियन का रास्ता दिखाया। वह खाता भी नहीं खोल सके। दूसरे ओवर में रचिन रविंद्र पांच गेंद एक रन बनाकर हार्दिक पांड्या का शिकार बने। टिम रॉबिन्सन ने 15 गेंद में 21 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स ने एक छोर से ताबड़तोड़ शॉट खेले। ग्लेन ने 40 गेंद में 4 चौके और 6 छक्के की मदद से 78 रन बनाए। अक्षर पटेल ने उन्हें आउट किया। मार्क चैपमैन 24 गेंद में 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे। क्लार्क खाता नहीं खोल सके। भारत की ओर से वरुण चक्रवर्ती-शिवम दुबे ने 2, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हार्दिक पांड्या और रवि बिश्नोई ने एक-एक विकेट चटकाया।

भारत की शुरूआत नहीं हुई अच्छी

भारत की पारी की शुरुआत में शुरुआती झटके लगे। संजू सैमसन (10) और ईशान किशन (8) जल्दी आउट हो गए, स्कोर 27/2 हो गया। यहां से अभिषेक शर्मा ने तूफानी अंदाज अपनाया। उन्होंने कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ तीसरे विकेट के लिए 47 गेंदों में 99 रनों की मजबूत साझेदारी की। सूर्यकुमार यादव 22 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में 84 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 8 छक्के शामिल थे। वे ईश सोढ़ी की गेंद पर कैच आउट हुए, स्कोर 149/4।

शिवम दुबे ने दो विकेट किए अपने नाम

आखिरी ओवर में शिवम दुबे ने लगातार दो विकेट अपने नाम किए। डेरिल ने 18 गेंदों में 28 रन बनाए और चार चौके भी जड़े। वहीं, क्रिस्टियन क्लार्क बिना खाता खोले दुबे का शिकार बने।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *