अपोलो टायर्स ने 579 करोड़ रुपये में 2027 तक के लिए स्पॉन्सरशिप हासिल की है जो ड्रीम11 से बड़ी डील है। इस दौड़ में अपोलो टायर्स ने Cava और JK Cement को पीछे छोड़ा। पहले ITC और फिर सहारा इंडिया भी टीम इंडिया के जर्सी स्पॉन्सर रह चुके हैं।
किसका कॉन्ट्रैक्ट रहा सबसे महंगा?
1990 के शुरुआती सालों में, जब भारतीय क्रिकेट ने व्यवसायिक दुनिया में अपनी पकड़ मजबूत करनी शुरू की, तब आईटीसी उस समय का पहला बड़ा ब्रांड था जिसने टीम इंडिया की जर्सी पर अपना नाम दर्ज कराया। इसके बाद 1993 से 2001 तक विल्स (Wills) और आईटीसी होटल्स (ITC Hotels) का लोगो खिलाड़ियों की जर्सी पर दिखता रहा.
भारतीय टीम को मिला नया स्पॉन्सर
भारतीय क्रिकेट टीम को नया जर्सी स्पॉन्सर मिला गया है। टीम इंडिया की जर्सी पर अब अपोलो टायर्स का नाम छपेगा। ऑनलाइन गेमिंग कंपनी ड्रीम-11 के साथ डील रद्द होने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को नए टाइटल स्पॉन्सर की घोषणा की। अपोलो टायर्स का बीसीसीआई के साथ ढाई साल के लिए करार हुआ है। यह करार मार्च 2028 तक के लिए है। अपोलो टायर्स का लोगो सभी प्रारूपों में भारतीय पुरुष और महिला राष्ट्रीय टीमों की जर्सी पर दिखाई देगा। भारतीय पुरुष टीम फिलहाल एशिया कप 2025 में बगैर स्पॉन्सर के खेल रही है। वहीं, भारतीय महिला क्रिकेट टीम भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज में के बिना स्पॉन्सर के खेल रही है।
इतने करोड़ देगा अपोलो टायर्स
अपोलो टायर्स द्वारा की गई डील की कीमत 579 करोड़ रुपये है। अपोलो टायर्स बीसीसीआई को एक मैच के लिए 4.5 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान करेगा। यह ड्रीम 11 के साथ हुए 358 करोड़ रुपये के समझौते से ज्यादा है। भारत का इंटरनेशनल क्रिकेट शेड्यूल काफी बिजी रहने वाला है, जिससे नए स्पॉन्सर को वैश्विक स्तर पर अहम पहचान मिलेगी। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि आगामी महिला वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की जर्सी पर नए स्पॉन्सर का नाम होगा या नहीं। यह टूर्नामेंट 30 सितंबर से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में आयोजित होगा.
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1