सुमित अंतिल ने टोक्यो के बाद पेरिस पैरालंपिक में भी जीता गोल्ड

सुमित अंतिल

राजेंद्र सजवान
सुमित अंतिल ने जैवलिन थ्रो एफ 64 कैटेगरी में 70.59 मीटर की पैरालंपिक रिकॉर्ड दूरी तक भाला फेंक कर पेरिस पैरालंपिक गेम्स में अपना गोल्ड मेडल बरकरार रखा सोमवार को बैडमिंटन में भारत को तीन पदक (सुहास यथिराज, तुलसीमति मुरुगेसन को सिल्वर और मनीषा रामदास को एक ब्रॉन्ज) हासिल हुए शीतल देवी और राकेश कुमार की भारतीय धुर्नधर जोड़ी ने तीरंदाजी की मिक्स्ड कंपाउंड टीम स्पर्धा कांसा अपने नाम किया भारत के सुमित अंतिल ने टोक्यो पैरालंपिक के बाद पेरिस में भी गोल्ड मेडल जीत लिया है। सुमित अंतिल ने सोमवार को जैवलिन थ्रो एफ 64 कैटेगरी में 70.59 मीटर की पैरालंपिक रिकॉर्ड दूरी तक भाला फेंक कर पेरिस पैरालंपिक गेम्स में अपना गोल्ड मेडल बरकरार रखा। उल्लेखनीय है कि उन्होंने टोक्यो पैरालंपिक में 68.55 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता था।

भारत को पेरिस पैरालंपिक गेम्स में अब तक 3 गोल्ड, 5 सिल्वर, 6 ब्रॉन्ज सहित कुल 14 मेडल मिल चुके हैं और वो पदक तालिका में 14वें स्थान पर गया है। जैसा कि आप जानते हैं कि सुमित दो बार के विश्व चैंपियन भी हैं और 25 साल के इस एथलीट के नाम विश्व रिकॉर्ड भी है। सुमित ने पहली बार 2023 विश्व चैंपियनशिप में विश्व रिकॉर्ड बनाया था, जहां उन्होंने 70.83 मीटर थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता था। सोमवार को बैडमिंटन में भारत को तीन पदक (दो सिल्वर व एक ब्रॉन्ज) हासिल हुए। सुहास यथिराज ने पुरुष एकल एसएल 4 वर्ग स्पर्धा का सिल्वर मेडल जीता। उन्हें फाइनल में फ्रांसीसी शटलर लुकास मजूर से 9-21, 13-21 से हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ सुहास टोक्यो और पेरिस पैरालंपिक दोनों में पदक जीतने वाले पहले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी भी बन गए हैं। उधर, महिला बैडमिंटन में तुलसीमति मुरुगेसन और मनीषा रामदास ने महिला एकल एसयू5 स्पर्धा का क्रमश रजत व कांस्य पदक जीता। तुलसीमति को फाइनल में चीन की किउसिआ के हाथों 17-21, 10-21 से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। मनीषा रामदास ने कांस्य पदक अपने नाम किया। उन्हें महिला एकल एसयू5 स्पर्धा के ब्रॉन्ज मेडल मैच में डेनमार्क की कैथरीन रोसेनग्रेन ने 21-12, 21-8 से हराया।

उधर, शीतल देवी और राकेश कुमार की भारतीय धुर्नधर जोड़ी ने तीरंदाजी की मिक्स्ड कंपाउंड टीम स्पर्धा कांसा अपने नाम किया। ब्रॉन्ज मेडल मैच में भारतीय जोड़ी ने इटली की माटेओ और इलेनोरा सार्ती को 156-155 से पराजित किया।

Rajender Sajwan Rajender Sajwan,
Senior, Sports Journalist
Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *