ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान श्रेयस अय्यर एलेक्स कैरी का 34वें ओवर में बैकवर्ड प्वाइंट पर कैच पकड़ने के दौरान चोटिल हो गए थे। उन्हें कैच पकड़ने के बाद मैदान पर दर्द से कराहते हुए देखा गया था और फिजियो की टीम तुरंत उन्हें मैदान से बाहर ले गई। इसके बाद ड्रेसिंग रूम में उन्हें इंटरनल ब्लीडिंग हुई, जिसके बाद फिजियो टीम ने बिना लापरवाही किए उन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती कराया। बाईं पसलियां टूटने की वजह से हो रही इंटरनल ब्लीडिंग की वजह से उन्हें आईसीयू में रखा गया है। वह इंटरनल ब्लीडिंग की वजह से इंफेक्शन ना फैले इसकी वजह से 2-7 दिन तक अस्पताल में रह सकते हैं।
तुरंत अस्पताल ले जाया गया
टीम के डॉक्टर और फिजियो ने कोई जोखिम नहीं उठाया और उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए. अब हालत स्थिर है, लेकिन यह जानलेवा हो सकता था. वह एक मज़बूत खिलाड़ी हैं और जल्द ही ठीक हो जाएंगे. इंटरनल ब्लीडिंग की वजह से उन्हें ठीक होने के लिए निश्चित रूप से अधिक समय लगेगा, और इस समय क्रिकेट में उनकी वापसी के लिए कोई तय समय-सीमा निर्धारित करना मुश्किल है.
श्रेयस अय्यर की हालत में सुधार
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रेयस अय्यर आईसीयू से बाहर आ गए हैं। उनकी हालत पहले से काफी बेहतर है। हालांकि, श्रेयस अब भी कुछ दिन अस्पताल में ही रहेंगे। बीसीसीआई के डॉक्टर्स ने उनपर पूरी तरह से नजर बना रखी है।
कैसे लगी थी चोट?
श्रेयस अय्यर को यह चोट 26 अक्तूबर को हुए वनडे मैच में ही लगी थी. ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले बैटिंग करने आई थी. टीम ने 33.3 ओवर में 3 विकेट पर 184 रन भी बना लिए थे. 34वां ओवर डाल रहे हर्षित राणा के ओवर की चौथी गेंद पर इनसाइड आउट शॉट खेलने की कोशिश में एलेक्स कैरी ने बॉल को मिस टाइम कर दिया. श्रेयस तब बैकवर्ड पॉइंट पर फील्डिंग कर रहे थे, गेंद देखते ही वह पीछे की ओर दौड़े और डाइव लगाकर कैच ले लिया. उन्होंने गेंद तो लपकी लेकिन कंट्रोल में नज़र नहीं आए. नतीजा वह बॉल पकड़ने के बाद नीचे गिर गए. उनकी बाईं पसली में चोट लग गई. कैच लेते ही वह जश्न मनाने लगे. टीम इंडिया के फिजियो तुरंत मैदान पर आए और श्रेयस की स्थिति देख उन्हें मैदान से बाहर ले गए. इसके बाद श्रेयस ग्राउंड पर नहीं लौटे.
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1