विराट चरित्र है रोनाल्डो-कोहली का!

Ronaldo and kohli

हाल ही में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने एक साक्षात्कार में विराट कोहली की तारीफों के पुल बांधते हुए उसे एक अद्वितीय योद्धा बताया है, जो कि ना सिर्फ और सौ फीसदी देने के लिए पैदा हुआ है। नासिर हुसैन के अनुसार कोहली सिर्फ वही करता है, जिसमें वह खुद को सौ फीसदी फिट पाता है। यही कारण है कि वह विश्व क्रिकेट में अभूतपूर्व खिलाड़ी बनकर उभरा है। संभवतया उसने टेस्ट क्रिकेट से इसलिए संन्यास लिया होगा क्योंकि वह जान गया था कि वह अपना सौ फीसदी शायद ही दे पाए।

जो खेल प्रेमी क्रिकेट और फुटबॉल को समान नजर से देखते हैं, पसंद करते हैं उन्हें नासिर हुसैन की बात में दम जरूर नजर आया होगा। इसलिए क्योंकि विराट का पसंदीदा और आदर्श खिलाड़ी विश्व फुटबॉल में सर्वाधिक चर्चित और लोकप्रिय क्रिस्टियानो रोनाल्डो है। इसलिए क्योंकि चरित्र के मामले में दोनों लगभग समान हैं। जिस प्रकार विराट को हार मंजूर नहीं, एक-एक रन के लिए जान लड़ा देते हैं और जरूरत पड़ने पर प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों पर आक्रामक हो जाते हैं उनका हीरो रोनाल्डो भी कुछ ऐसी ही फितरत रखता है।

रोनाल्डो की बात करें तो उसकी तुलना पेले महान से लेकर मेस्सी जैसे दिग्गज फुटबॉलरों से की जाती है। उसके चाहने वाले करोड़ों में हैं, जिनमें से एक विराट कोहली भी हैं। खुद विराट ने कई बार स्वीकार किया कि वे रोनाल्डो के जबर्दस्त फैन हैं और उससे बहुत कुछ सीख कर आगे बढ़े हैं। खासकर, फिटनेस के मामले में दोनों बहुत गंभीर रहे हैं। यही कारण है कि रोनाल्डो चालीस पार करने के बाद भी गोलों की झड़ी लगा रहे हैं और कम से कम 1000 गोलों के लक्ष्य की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं।

विश्व फुटबॉल में तमाम उपलब्धियां हासिल करने, बड़े से बड़े क्लबों को सेवाएं और ट्रॉफियां देने, गोलों की झड़ी लगाने के बाद भी रोनाल्डो अभी जूते नहीं टांगना चाहते हैं। उनका लक्ष्य आगामी विश्व कप में अपने देश पुर्तगाल को विश्व विजेता बनाने का है। विराट ने भी भारतीय क्रिकेट को सर्वाधिक दे दिया है। टेस्ट क्रिकेट से हटने के बाद भी मैदान में डटे हैं, क्योंकि रोनाल्डो की तरह का चरित्र रखते हैं। हालांकि रोनाल्डो क्रिकेट क़े बारे में ज्यादा नहीं जानते लेकिन विराट को वह बखूबी जानते हैंl

Rajender Sajwan Rajender Sajwan,
Senior, Sports Journalist
Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *