New Delhi: भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह और विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने समन जारी किया है। ईडी ने युवराज सिंह को 23 सितंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है। यह मामला ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप 1xBet से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग की जांच से जुड़ा है। इससे पहले, 22 सितंबर को रॉबिन उथप्पा से भी पूछताछ की जा चुकी है।
एक्टर-एक्ट्रेस भी जांच के घेरे में
सूत्रों के अनुसार, ईडी सिर्फ क्रिकेटरों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि उन बॉलीवुड एक्टर्स और एक्ट्रेसेस से भी पूछताछ कर रही है, जिन्होंने इस एप का प्रमोशन किया था। 24 सितंबर को अभिनेता सोनू सूद को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। ईडी यह जानना चाहती है कि इस एप के प्रमोशन के लिए किसने संपर्क किया और बदले में भुगतान किस प्रकार किया गया। इस मामले में एजेंसी पहले ही शिखर धवन और सुरेश रैना जैसे खिलाड़ियों से पूछताछ कर चुकी है।
क्या है 1xBet ऐप?
1xBet एक ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफार्म है, जो भारत में अवैध तरीके से संचालित हो रहा है। भारतीय कानूनों के उल्लंघन से जुड़े इस प्लेटफार्म के माध्यम से भारी मात्रा में अवैध आर्थिक लेन-देन होने की आशंका है। एजेंसियां अब खिलाड़ियों और एक्टर्स से जुड़े संभावित लेन-देन की पूरी जानकारी जुटाने में लगी हुई हैं।
भारत में ऑनलाइन सट्टेबाजी पर रोक
भारत में ऑनलाइन सट्टेबाजी को लेकर कोई केंद्रीय कानून नहीं है, लेकिन कई राज्यों ने इसे प्रतिबंधित कर रखा है। 2023 में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने 174 अवैध बेटिंग ऐप्स को बैन किया था, जिनमें 1xBet भी शामिल था। इसके अलावा, 2025 में लागू हुए “प्रोमोशन एंड रेगुलेशन ऑफ ऑनलाइन Gaming Act” ने ऐसे प्लेटफार्म पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी है।
×××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1
![]() |
Ms. Pooja, |
