भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने बेंगलुरु के श्री कांतेरावा स्टेडियम में आयोजित में 86.18 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंककर नीरज चोपड़ा ने खिताब जीत लिया। ये थ्रो नीरज ने अपने तीसरे प्रयास में किया।
नीरज चोपड़ा खिताब किया अपने नाम
भारतीय भालाफेंक स्टार नीरज चोपड़ा ने 86.18 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ एनसी क्लासिक 2025 का खिताब जीत लिया। केन्या के जूलियस येगो ने चौथे प्रयास में 84.51 मीटर सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत पदक अपने नाम किया। वहीं, श्रीलंका के रुमेश पथिरागे 80.10 मीटर सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ कांस्य पदक जीतने में कामयाब रहे।
नीरज उन 5 भारतीयों में शामिल
भारतीय गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा एनसी क्लासिक में दम दिखाने के लिए तैयार हैं। नीरज उन पांच भारतीयों में शामिल हैं जो 12 सदस्यीय दल में शामिल हैं। इसमें 2016 ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता जर्मनी के थॉमस रोहलर और 2016 ओलंपिक रजत पदक विजेता केन्या के जूलियस येगो भी शामिल हैं। चार अन्य भारतीय – सचिन यादव, साहिल सिलवाल, रोहित यादव और यशवीर सिंह भी हिस्सा ले रहे हैं।
नीरज का हुआ जोरदार स्वागत
नीरज चोपड़ा क्लासिक के थ्रोइंग ऑर्डर में नीरज 12वें नंबर पर उतरे। स्टेडियम में उनका परिचय होते ही दर्शकों ने जोरदार तालियों से उनका स्वागत किया। नीरज ने कहा कि वो दबाव नहीं ले रहे हैं और बस अपना बेस्ट देना चाहते हैं।
दिग्गज एथलीटों ने लिया था हिस्सा
नीरज के अलावा अमेरिका के कर्टिस थॉम्पसन, चेक गणराज्य के मार्टिन कोनेक्नी, पोलैंड के सिप्रियन म्रजिगलोड, ब्राजील के लुइज मौरिसियो, जर्मनी के थॉमस रोहलर, और भारत के सचिन यादव, साहिल सिलवाल, रोहित यादव और यशवीर सिंह शामिल थे।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1