दिल्ली विश्वविद्यालय महिला बास्केटबॉल टूर्नामेंट में किरोड़ीमल कॉलेज का जलवा, LSR रही रनर-अप

Kirori Mal College

New Delhi: दिल्ली विश्वविद्यालय के गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज, नॉर्थ कैंपस में 12 नवंबर 2025 को महिला बास्केटबॉल इंटर कॉलेज टूर्नामेंट का सफल समापन हुआ। इस प्रतियोगिता का आयोजन और मेजबानी खालसा कॉलेज द्वारा की गई, जिसमें दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों की टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट का माहौल पूरे दिन जोश, प्रतिस्पर्धा और खेल भावना से भरा रहा।

विजेता टीमों ने दिखाया दमखम

फाइनल मुकाबले में किरोड़ीमल कॉलेज (KMC) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि लेडी श्रीराम कॉलेज (LSR) की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरा स्थान श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) और चौथा स्थान मिरांडा हाउस को मिला। सेमीफाइनल मैचों में सुबह 9 बजे मिरांडा हाउस और किरोड़ीमल कॉलेज के बीच तथा 10:15 बजे SRCC और LSR के बीच कड़े मुकाबले हुए, जिनमें खिलाड़ियों ने बेहतरीन टीमवर्क और संघर्ष का परिचय दिया।

पुरस्कार वितरण और प्रेरक संबोधन

इस अवसर पर गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज की प्रिंसिपल ने विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की और खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। वहीं, डॉ. इंदरप्रीत कौर, जो इस प्रतियोगिता की Convenor और Head of Physical Education Department हैं, ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया और खेल भावना को जीवन का अहम हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे टूर्नामेंट छात्रों में आत्मविश्वास, नेतृत्व और अनुशासन को बढ़ावा देते हैं।

खेल भावना और सहयोग का सुंदर उदाहरण

इस आयोजन ने न केवल खेल के प्रति छात्रों के उत्साह को दर्शाया, बल्कि यह भी साबित किया कि मेहनत, लगन और टीम स्पिरिट से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। पूरे आयोजन में खालसा कॉलेज की आयोजन टीम और विश्वविद्यालय के खेल विभाग का सहयोग सराहनीय रहा। महिला खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने दिल्ली विश्वविद्यालय के खेल इतिहास में एक और प्रेरक अध्याय जोड़ दिया।

LSR College 1

Basketball Tournament

××××××××××××××

Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Pooja Kumari Ms. Pooja,
Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *