बिहार के राजगीर में एशिया कप 2025 का खिताबी मुकाबला रविवार को भारत और दक्षिण कोरिया के बीच खेला गया। इस मैच में भारतीय हॉकी टीम ने पांच बार की विजेता कोरिया को 4-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत पर खेल मंत्री मनसुख मांडविया और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी। बता दें कि, भारतीय हॉकी टीम आठ साल बाद एशिया कप की चैंपियन बनी है। यह उसकी टूर्नामेंट में चौथी खिताबी जीत है।
हॉकी टीम दक्षिण कोरिया को फाइनल में 4-1 से हराया
8 साल बाद हॉकी एशिया कप ट्रॉफी पर भारत का कब्जा, विश्व कप के लिए भी किया क्वालीफाई
दिलप्रीत सिंह के दो गोल की मदद से भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रविवार को दक्षिण कोरिया को फाइनल में 4-1 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। भारत ने चौथी बार एशिया कप खिताब जीता है और इसके साथ ही वह पांच बार की चैंपियन कोरिया के बाद टूर्नामेंट की दूसरी सबसे सफल टीम बन गई। इसके साथ ही हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने अगले साल होने वाले विश्व कप के लिये भी क्वालीफाई कर लिया। इससे पहले भारत 2017 में मलेशिया को हराकर चैंपियन बना था। कोरिया के खिलाफ फाइनल में भारत के लिए सुखजीत सिंह ने पहले ही मिनट में गोल दागा, जबकि दिलप्रीत ने 28वें और 45वें मिनट में गोल किए। अमित रोहिदास ने 50वें मिनट में चौथा गोल दागा। वहीं पांच बार की चैंपियन दक्षिण कोरिया के लिए एकमात्र गोल 51वें मिनट में डेन सोन ने किया.
भारत ने पहले क्वार्टर में ही किया गोल
पहले ही सेकंड से भारतीय टीम ने आक्रामक शुरूआत की। डिफेंस, मिडफील्ड और फॉरवर्ड पंक्ति के बीच कमाल का तालमेल था और एक ईकाई के रूप में विरोधी गोल पर कई हमले बोले गए। दूसरी ओर कोरियाई टीम अधिकांश समय रक्षात्मक खेल दिखाती नजर आई जो उस पर भारी पड़ा। पहले दो क्वार्टर में भारतीय डिफेंस को भेदने में उसे कामयाबी नहीं मिली और गोल करने के मौके भी कोरियाई टीम बना नहीं सकी।
मनसुख मांडविया ने जीत पर जताई खुशी
भारतीय हॉकी टीम की दक्षिण कोरिया पर खिताबी जीत से खेल मंत्री मनसुख मांडविया गदगद हो गए। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘अद्भुत प्रदर्शन! राजगीर, बिहार में आयोजित एशिया कप हॉकी के फाइनल में कोरिया को 4-1 से हराकर चैंपियन का खिताब जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम को बहुत-बहुत बधाई। आप सभी ने पूरे एशिया कप में उत्कृष्ट खेल का उदाहरण पेश किया, सभी को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।’
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1