भारतीय महिला टीम ने pm मोदी से की मुलाकात, भारतीय टीम ने दिया स्पेशल गिफ्ट

PM Modi 2025 11 06T184051.418

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को वर्ल्ड चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम से अपने आवास पर मुलाकात की। इस दौरान खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम ने रविवार को नवी मुंबई में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 जीता। यह भारतीय महिला टीम की पहली आईसीसी ट्रॉफी है। ट्रॉफी जीतने के बाद हरमन ब्रिगेड मंगलवार को दिल्ली आई थी। बुधवार शाम को टीम प्रधानमंत्री आवास सात लोक कल्याण मार्ग पहुंची। भारतीय टीम अपनी ऑफिशियल फॉर्मल ड्रेस में पीएम के घर गई।

भारतीय टीम ने pm मोदी को दिया स्पेशल गिफ्ट

भारतीय टीम ने पीएम को एक स्पेशल गिफ्ट दिया। टीम ने सिग्नेचर वाली जर्सी तोहफे के रूप में दी। प्रधानमंत्री ने टीम को जीत के लिए बधाई दी और लगातार तीन हार और सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करने के बाद टूर्नामेंट में शानदार वापसी की सराहना की। कप्तान हरमनप्रीत ने 2017 में प्रधानमंत्री से हुई मुलाकात को याद किया, जब वह ट्रॉफी के बिना उनसे मिली थीं। भारत को तब फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार मिली थी। एएनआई के मुताबिक, हरमनप्रीत ने मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री से सवाल पूछा कि वह हमेशा वर्तमान में कैसे रहते हैं। जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा कि यह उनके जीवन का हिस्सा और आदत बन गया है।

Pm मोदी ने टीम के साथ कराया फोटो शूट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मुलाकात के दौरान टीम इंडिया का खिलाड़ियों से खास बातचीत भी की और फिर फोटोशूट भी करवाया. इस दौरान भारतीय महिला टीम की खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक खास गिफ्ट भी दिया. जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है.

टीम इंडिया ने हासिल की थी शानदार जीत

यह ऐतिहासिक जीत रविवार को नवी मुंबई में हुई, जहां हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर पहली बार विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। डॉ. डी.वाई. पाटिल स्टेडियम में ‘वुमेन इन ब्लू’ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह अभूतपूर्व सम्मान हासिल किया।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *