भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को 23 दिसंबर को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल की। हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। श्रीलंका की टीम 9 विकेट पर 128 रन ही बना पाई। शैफाली वर्मा के विस्फोटक अर्धशतकीय पारी के दमपर भारत ने लक्ष्य को 11.5 ओवर में ही हासिल कर लिया। 120 से ज्यादा के लक्ष्य का पीछा करते हुए गेंद के लिहाज से भारतीय महिला टीम ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की।
शेफाली वर्मा ने दिखाया कमाल
शेफाली वर्मा ने जेमिमा रोड्रिग्स के साथ दूसरे विकेट के लिए 27 गेंदों में 58 रन जोड़ते हुए टीम को आसान जीत के करीब ला दिया। जेमिमा 15 गेंदों में 1 छक्के और 4 चौकों के साथ 26 रन बनाकर पवेलियन लौटीं।यहां से शेफाली वर्मा ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ 41 रन की साझेदारी करते हुए भारत को जीत की दहलीज तक पहुंचाया।
भारतीय टीम ने जीता था टॉस
भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में श्रीलंका पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 128 रन ही बना पाई। भारतीय गेंदबाजों ने काफी कसी हुई गेंदबाजी की। उन्होंने श्रीलंकाई बल्लेबाजों को बांध रखा था। श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा 33 रन हर्षिता समारविक्रमा ने बनाए। लेकिन, उन्होंने 32 गेंदों का भी सामना किया।
श्रीलंका ने रहा खराब प्रदर्शन
चरणी और वैष्णवी को 2-2 विकेट डॉ वायएस राजशेखर रेड्डी स्टेडियम में श्रीलंका ने पहले ही ओवर में विकेट गंवा दिया। विष्मी गुणारत्ने 1 रन बनाकर आउट हुईं। कप्तान चमारी अटापट्टू ने फिर हसिनी परेरा के साथ टीम को 40 के करीब पहुंचाया। अटापट्टू 31 रन बनाकर आउट हुईं। हसिनी ने हर्षिता समरविक्रमा के साथ टीम को 80 के पार पहुंचाया।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1