भारत ने जीता सीरीज, सूर्यकुमार यादव बने प्लेयर ऑफ द सीरीज

Suryakumar

तिरुवनंतपुरम के ग्रीन फील्ड स्टेडियम में खेले गए मैच में टीम इंडिया के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 271 रनों का विशाल टारगेट बोर्ड पर लगा दिया। बल्लेबाजी करने आए संजू सैमसन एक बार फिर से सिर्फ 6 रन बनाकर बाहर की तरफ चलते बने। अभिषेक शर्मा 16 गेंदों पर 30 रन बनाकर आउट हुए। पावरप्ले में वो फिर एक तेज शुरुआत देने में सफल रहे।

ईशान किशन ने किया शानदार प्रदर्शन

मैच में ईशान किशन ने 42 गेंदों पर अपना शानदार शतक पूरा किया, जो भारत के लिए पांचवां सबसे तेज शतक है। उन्होंने 43 गेंदों पर 103 रन बनाए। इससे पहले अभिषेक शर्मा ने भी अच्छी शुरुआत दी। सूर्यकुमार यादव ने 30 गेंदों पर 63 रन की अहम पारी खेली। वहीं हार्दिक पंड्या ने 17 गेंदों पर 42 रन बनाकर टीम के स्कोर को 271 तक पहुंचाया।

272 का था लक्ष्य

272 रनों के लक्ष्य करते हुए न्यूजीलैंड के बल्लेबाज फिन एलेन ने एक तरफ से मोर्चा संभाल लिया। वो पहली ही गेंद से चौके और छक्के लगाने शुरू कर दिए। एक समय ऐसा लग रहा था, कि मैच में कुछ भी हो सकता है, लेकिन तभी भारतीय उपकप्तान अक्षर पटेल आते हैं और फिन को अपना शिकार बनाते हैं। एलेन ने 38 गेंदों पर 80 रनों को पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 6 छक्के मारे। उनके जाने के बाद न्यूजीलैंड बिखर गई और एक के बाद एक बड़ा विकेट गिरते चल गया।

सूर्यकुमार यादव बने प्लेयर ऑफ द सीरीज

प्लेयर ऑफ द सीरीज’ अवॉर्ड मिलने के बाद सूर्यकुमार यादव ने कहा कि यह पल उनके लिए बेहद खास है। उन्होंने कहा, ‘यह बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। यह साल काफी लंबा रहा और ऐसे लम्हों का मैं लंबे समय से इंतजार कर रहा था। मैंने हमेशा सपना देखा था कि एक दिन यह वक्त जरूर आएगा। मैं अपनी दिनचर्या और अपने रूटीन पर भरोसा करता रहा। मुझे पता था कि मैं आउट ऑफ फॉर्म नहीं था, बस रन नहीं बन पा रहे थे।’

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *