भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मुक़ाबला मुल्लांपुर के महाराज यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मुक़ाबले में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्ले से और फिर गेंद से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत को 51 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। इस जीत के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है।
भारत बुरी तरह से हारा मैच
टीम इंडिया को चंडीगढ़ में खेले गए दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में साउथ अफ्रीका के हाथों 51 रन से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी है. कटक में पहला टी20 इंटरनेशनल मैच 101 रन से जीतने के बाद भारत दूसरे मुकाबले में इतनी बुरी तरह हार जाएगा, यह किसी ने भी नहीं सोचा था. टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 213 रन बनाए और भारत के सामने जीत के लिए 214 रनों का टारगेट रखा.
बुमराह अर्शदीप की जोड़ी नहीं दिखा पाई कमाल
मैच की एक और खास बात यह रही कि जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह दोनों प्लेइंग-XI में थे, लेकिन टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा. 14 मैचों के बाद ये सिलसिला भी टूट गया. यह जोड़ी लंबे समय से भारतीय गेंदबाजी की रीढ़ रही है, लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ ये दोनों स्टार गेंदबाज फ्लॉप रहे, जो काफी कम देखने को मिलता है. ऐसे में अब सीरीज का तीसरा मैच काफी रोमांचक रहने वाला है, दोनों ही टीमों की नजर सीरीज में अहम बढ़त लेने पर होगी. ये मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा.
सूर्यकुमार ने बताया हार की वजह
सूर्यकुमार ने अपनी और गिल की जिम्मेदारी पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि मैं और शुभमन मिलकर एक मजबूत शुरुआत दे सकते थे। हर बार अभिषेक शर्मा पर निर्भर नहीं रह सकते। जिस तरह से वह खेल रहे हैं, उनका दिन भी खराब हो सकता है। मुझे, शुभमन और बाकी कुछ बल्लेबाजों को पारी को संभालना चाहिए था। यह एक स्मार्ट चेज़ होता, उसकी जिम्मेदारी मुझे लेनी चाहिए थी। थोड़ी और गहराई तक बल्लेबाजी करनी चाहिए थी। लेकिन हां, हम हार से सीखते हैं, कोशिश करते हैं और अगले मैच में बेहतर करेंगे।”
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1