भारत ने शुक्रवार को एशियाई कप हॉकी टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज किया। भारतीय हॉकी टीम ने कप्तान हरमनप्रीत सिंह के तीन गोल के बदौलत पूल ए के मैच में चीन को 4-3 से हराया। भारत के लिए हरमनप्रीत के अलावा जुगराज सिंह ने भी गोल किए। डु शिहाओ (12′), चेन बेनहाई (35′) और गाओ जीशेंग (42′) ने चीन के लिए गोल किए।
सात पेनल्टी कॉर्नर गंवाए
पिछले दो बार की ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारतीय टीम भले ही मैच जीत गई हो लेकिन प्रदर्शन एकदम लचर रहा और उसने चीन को मैच में बने रहने के मौके दिए। भारतीय टीम 11 में से चार पेनल्टी कॉर्नर ही भुना सकी। भारत ने आक्रामक शुरूआत की और पहले ही मूव पर पहला मौका बनाया। मनदीप सिंह ने संजय को गेंद सौंपी लेकिन चीन के गोलकीपर वेइहाओ यांग ने उनका शॉट बचा लिया । भारत ने दबाव बनाये रखा और पहला पेनल्टी कॉर्नर भी हासिल किया। मनदीप ने इस पर गोल कर दिया था लेकिन चीन के रेफरल के बाद उसे अमान्य करार दिया गया।
चीन ने पहले पेनल्टी कॉर्नर पर 12वें मिनट में बनाई बढत
कुछ मिनट बाद दिलप्रीत सिंह ने करीब से रिवर्स हिट लगाई लेकिन चीन के गोलकीपर ने उसे बचाया । चीन ने पहले पेनल्टी कॉर्नर पर 12वें मिनट में बढत बनाई। पहले क्वार्टर से एक मिनट बाकी रहते भारत के पास फिर मौका था लेकिन पहले अभिषेक का शॉट वेहाओ ने बचाया और फिर दूसरे पेनल्टी कॉर्नर पर हरमनप्रीत की फ्लिक बाहर से निकल गई।
दूसरे क्वार्टर में भारत ने चीन की बराबरी की
दूसरे क्वार्टर के तीन मिनट के भीतर भारत ने बराबरी की जब जुगराज ने गोल दागा। दो मिनट बाद भारत को चौथा पेनल्टी कॉर्नर मिला और इस बार हरमनप्रीत ने कोई चूक नहीं की। एक मिनट बाद मिला एक और पेनल्टी कॉर्नर हालांकि बेकार गया। चीन को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन शॉट बाहर निकल गया। भारत को हाफटाइम से तीन मिनट पहले फिर पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन हरमनप्रीत की फ्लिक को वेइहाओ ने बायीं ओर डाइव लगाकर बचाया।
4 -3 से मिली जीत
कप्तान हरमनप्रीत की हैट्रिक की बदौलत भारत ने चीन को हराया भारत को 4-3 से मिली जीत, हरमनप्रीत ने किये 3 गोल राजगीर खेल परिसर में हुए अन्य मैचों में मलेशिया, कोरिया व जापान को भी मिली जीत भारत-चीन मैच की खास बात यह कि सभी 7 गोल पेनाल्टी कॉर्नर पर हुए भारत के विरोध में चीन के हुए पहले गोल के बाद दर्शकों के बीच छा गया था सन्नाटा भारत को मिले 8 पेनाल्टी कॉर्नर में से 4 पर गोल लेने में सफल रहे भारतीय शेर बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एशिया कप मेंस हॉकी टूर्नामेंट 2025 के पहले दिन शुक्रवार को चार मुकाबले हुए।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1