भारत ने इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट मैच में 336 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली है। भारत ने बर्मिंघम में पहली बार जीत दर्ज की है। भारत ने पहली पारी में 587 रन बनाए थे और इंग्लैंड को 407 रन पर आउट कर 180 रनों की बड़ी बढ़त हासिल कर ली थी। भारत ने शुभमन गिल के शतक की मदद से दूसरी पारी छह विकेट पर 427 रन बनाकर घोषित की थी और कुल 607 रनों की बढ़त हासिल कर इंग्लैंड के सामने 608 रनों का लक्ष्य रखा था। इंग्लैंड की दूसरी पारी पांचवें दिन 271 रन पर ऑलआउट हुई और भारत ने जीत हासिल की।
इंग्लैंड का आखिरी दिन
इंग्लैंड ने पांचवें और आखिरी दिन 72/3 के स्कोर से आगाज किया। इंग्लैंड ने लंच ब्रेक तक 71 रन जोड़कर तीन विकेट गंवा दिए। कप्तान बेन स्टोक्स ने 33 रनों का योगदान दिया। ओली पोप (25) रविवार को अपनी पारी में कोई रन ही जोड़ सके। वहीं, हैरी ब्रूक (23) ने अपनी पारी में सिर्फ 8 रन जोड़े। इंग्लैंड ने दूसरे सेशन में 118 रन जुटाए और चार विकेट गंवाए। इंग्लैंड की ओर से आउट होने वाले आखिरी प्लेयर ब्रायडन कार्से (38) रहे। चौथे दिन भारत ने कप्तान शुभमन गिल (161) के शानदार शतक के बाद दूसरी पारी 427/6 के स्कोर पर घोषित की। गिल (269) ने पहली पारी में दोहरा शतक जमाया था। भारत के 587 रन के जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 407 रन पर ढेर हुई थी। भारत को पहली पारी के आधार पर 180 रनों की बढ़त मिली थी।
शुभमन गिल का दोहरा शतक
भारत के लिए शुभमन गिल ने पहली पारी में दोहरा शतक जड़ा था, जबकि दूसरी पारी में शतक ठोका। पहली पारी में मोहम्मद सिराज ने 6, जबकि आकाश दीप ने 4 विकेट झटके थे। अब आकाश दीप ने फाइव विकेट हॉल मारते हुए दूसरी पारी में अंग्रेजों की हालत खराब कर दी। भारत ने 1967 में इस मैदान पर इससे पहले पहला टेस्ट खेला था, जबकि उसे यहां 8 मैचों में 7 हार मिली थी। इस तरह से 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में अब भारत और इंग्लैंड 1-1 से बराबर हैं। यह जीत इसलिए भी ऐतिहासिक है, क्योंकि दुनिया के नंबर वन गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस मैच में नहीं खेल रहे थे, जबकि विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर हाल ही में रिटायर हो चुके थे.
आकाश दीप ने इतिहास रचा
इस जीत के साथ ही 5 टेस्ट मैच की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है. इंग्लैंड ने लीड्स में पहला टेस्ट मैच जीता था. वहीं एजबेस्टन में टीम इंडिया टेस्ट मैच जीतने वाली पहले एशियाई टीम भी बन गई है. वहीं पहली पारी में 4 विकेट लेने वाले आकाश दीप ने दूसरी पारी में 6 विकेट लिए और इस तरह इंग्लैंड की जमीन पर एक मैच में 10 विकेट लेने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए. संयोग से उनसे पहले चेतन शर्मा ने 1986 में इसी मैदान पर ये कमाल किया था. साथ ही इस जीत ने WTC की नई साइकल में टीम इंडिया का खाता भी खोल दिया.
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1