New Delhi: भारतीय महिला टीम ने वूमेन्स एशिया कप 2025 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। गुरुवार (13 सितंबर) को खेले गए सुपर-4 के आखिरी मुकाबले में भारत ने जापान के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला। इस मैच के बाद भारत की फाइनल की उम्मीदें चीन और कोरिया के बीच होने वाले मैच के नतीजे पर टिकी थीं। चीन ने साउथ कोरिया को 1-0 से हराया और इस जीत ने भारत को फाइनल का टिकट दिला दिया। अब भारतीय टीम 14 सितंबर को मेजबान चीन से फाइनल में भिड़ेगी।
जापान से रोमांचक ड्रॉ
जापान के खिलाफ मैच में भारत ने शानदार शुरुआत की। ब्यूटी डुंग डुंग ने सातवें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। हालांकि, जापान ने अंतिम पलों में वापसी की और शेहो कोबायाकावा ने 58वें मिनट में बराबरी का गोल दागा। इस तरह मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। यह टूर्नामेंट में दोनों टीमों के बीच दूसरा ड्रॉ था, इससे पहले पूल चरण का मुकाबला भी 2-2 से बराबरी पर छूटा था।
पॉइंट्स टेबल पर भारत दूसरे स्थान पर
सुपर-4 स्टेज में चीन तीनों मैच जीतकर 9 अंक के साथ पहले स्थान पर रहा। भारत एक जीत, एक हार और एक ड्रॉ से 4 अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर रहा। वहीं, जापान तीसरे और साउथ कोरिया चौथे स्थान पर रहा। चीन और भारत अब 14 सितंबर को फाइनल में आमने-सामने होंगे।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1
![]() |
Ms. Pooja, |
