टीम इंडिया ने शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांचवां टी20 मैच 30 रनों से जीता। इसके साथ ही भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज 3-1 से जीती। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या के दमदार अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 231 रन बनाए। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम अच्छी शुरुआत के बाद भी टारगेट तक नहीं पहुंच सकी। दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 201 रन बनाए। अफ्रीका की ओर से क्विंटन डिकॉक ने सर्वाधिक 65 रन बनाए। भारत ने पहला, तीसरा और पांचवां मैच जीता। अफ्रीका ने दूसरा मैच अपने नाम किया था। भारत ने वनडे सीरीज 2-1 से जीती थी।
एक मैच कोहरे के कारण हुआ था रद्द
टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप, वनडे और टी-20 में जीत आखिरी टी-20 के साथ साउथ अफ्रीका का 35 दिन का भारतीय दौरा समाप्त हो गया। इसकी शुरुआत 2 टेस्ट की सीरीज के साथ हुआ। इसमें साउथ अफ्रीका ने 2-0 से क्लीन स्वीप किया। फिर भारत ने वनडे सीरीज में 2-1 से और 5 मैचों की टी-20 सीरीज में 3-1 की जीत हासिल की। इस सीरीज का एक मैच कोहरे के कारण रद्द कर दिया गया।
हार्दिक और तिलक ने संभाली पारी
इसके बाद हार्दिक पांड्या ने तिलक वर्मा के साथ पारी को संभाला और तेजी के साथ रन बटोरे। दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी हुई। ऑटनील बार्टमैन ने हार्दिक को आउटकर इस साझेदारी का अंत किया। हार्दिक पंड्या ने 25 गेंदों में पांच चौके और पांच छक्के उड़ाते हुए 63 रनों की विस्फोटक पारी खेली।
हार्दिक बने आकर्षण का केंद्र
भारतीय पारी का आकर्षण पंड्या रहे जिन्होंने 16 गेंद में अर्धशतक बनाया । यह युवराज सिंह के 12 गेंद में बनाये गए अर्धशतक के बाद किसी भारतीय बल्लेबाज का सबसे तेज पचासा है । युवराज ने 2007 में किंग्समीड में इंग्लैंड के खिलाफ यह कारनामा किया था जब उन्होंने छह गेंद में छह छक्के लगाये थे ।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1