भारत ने ओवल में खेले गए पांचवें और आखिरी टेस्ट में छह रन से जीत हासिल की है। भारत ने 374 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में इंग्लिश टीम 367 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड को पांचवें दिन जीत के लिए 35 रन की जरूरत थी और भारत को चार विकेट चाहिए थे। सिराज ने आज तीन विकेट लिए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने एक विकेट लिया। सिराज ने पारी में पांच विकेट लिए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को चार विकेट मिले। आकाश दीप ने एक विकेट लिया। इसी के साथ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुई। शुभमन गिल की अगुआई में एक युवा टीम का ऐतिहासिक प्रदर्शन है। किसी क्रिकेट पंडित ने भारत को इस दौरे से पहले पसंदीदा नहीं बताया था। हालांकि, गिल की युवा टीम ने सभी आलोचकों का मुंह बंद कर सीरीज को 2-2 से ड्रॉ कराया।
भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला ओवल में खेला जा रहा था। पांचवें दिन के पहले सेशन में मोहम्मद सिराज ने जेमी स्मिथ और ओवर्टन को आउट करके भारत को जीत के करीब पहुंचा दिया है। प्रसिद्ध कृष्णा ने जो टंग को आउट किया। एटकिंसन और वोक्स क्रीज पर मौजूद हैं। इंग्लैंड को जीत के लिए 8 रन चाहिए। वहीं भारतीय टीम को एक विकेट की जरूरत है।
ओवल पर बल्लेबाजी करना नहीं था आसान
लंदन के ओवल मैदान पर चौथी पारी में इंग्लैंड के लिए बल्लेबाजी करना आसान नहीं था. लंदन के ओवल मैदान पर कभी भी 300 या उससे ज्यादा रनों का टारगेट चेज नहीं हुआ था. लंदन के ओवल मैदान पर 1880 से टेस्ट मैच खेले जा रहे हैं. 145 साल में कभी भी लंदन के ओवल मैदान पर चौथी पारी में 300 या उससे ज्यादा रनों का टारगेट चेज नहीं हुआ है. इस मैदान पर अगर सबसे बड़े सफल रनचेज की बात करें तो यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम पर थे. इंग्लैंड ने 13 अगस्त 1902 को ओवल के मैदान पर 263 रन का टारगेट चेज करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 1 विकेट से मात दी थी.
भारत ने रचा इतिहास
टीम इंडिया ने इस जीत के साथ इतिहास भी रच दिया. भारत ने विदेशी जमीन पर खेली 5 टेस्ट की सीरीज के 5वें मैच में पहली बार जीत हासिल की. इससे पहले टीम इंडिया ये कारनामा कभी नहीं कर सकी थी.ओवल टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 374 रन का लक्ष्य रखा था, जिसका पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 367 रन बनाकर ऑलाआउट हो गई.
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1