भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में शुरू हो चुका है। टॉस में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया, जबकि भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने भी कहा कि वे पहले गेंदबाजी ही करना पसंद करते।तो वही बता दे कि भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में इस मैच के लिए तीन महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर और साई सुदर्शन को बाहर रखा गया है। इनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश रेड्डी और आकाश दीप को अंतिम ग्यारह में शामिल किया गया है। कप्तान गिल ने स्पष्ट किया कि बुमराह को आराम देने का फैसला वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत लिया गया है, ताकि लॉर्ड्स टेस्ट के लिए उन्हें तरोताजा रखा जा सके। गिल ने कहा कि अगले मुकाबले की पिच गेंदबाजों के लिए ज्यादा मददगार हो सकती है, ऐसे में बुमराह को वहां उतारने की योजना है।
कप्तान का बड़ा फैसला,
कुलदीप यादव को बाहर रखने के फैसले पर गिल ने कहा कि वे उन्हें टीम में शामिल करना चाहते थे, लेकिन पिछली पारी में निचले क्रम की कमजोर बल्लेबाजी को ध्यान में रखते हुए वॉशिंगटन सुंदर को मौका देने का निर्णय लिया गया। सुंदर गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी टीम को गहराई देते हैं, जो इस पिच पर फायदेमंद साबित हो सकता है।तो वहीं साई सुदर्शन के बाहर रहने का मतलब है कि करुण नायर को तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी का मौका मिलेगा। पिछले टेस्ट में सुदर्शन और करुण दोनों का प्रदर्शन खास नहीं रहा था। पहली पारी में दोनों ही बिना खाता खोले आउट हो गए थे, जबकि दूसरी पारी में सुदर्शन ने 30 और करुण ने 20 रन बनाए थे। इस बार नीतीश रेड्डी को छठे नंबर पर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी दी गई है।
छह गेंदबाजों के साथ उतरी टीम इंडिया
इस टेस्ट मुकाबले में भारत छह गेंदबाजी विकल्पों के साथ मैदान में उतरा है। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे, वहीं रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर स्पिन विभाग में मोर्चा संभालेंगे। आकाश दीप को भी मौका दिया गया है, जो हाल के घरेलू प्रदर्शन के दम पर इस स्थान तक पहुंचे हैं।भारतीय टीम में शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।इंग्लैंड की टीम में शामिल हैं: जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्राइडन कार्स, जोश टंग और शोएब बशीर शामिल हैं।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1