हॉकी: घोड़ों को खच्चर तैयार कर रहे हैं?

Hockey india 2

भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय हॉकी क़े शीर्ष पदों पर रहे और भारतीय हॉकी को नई दिशा देने वाले नरेन्द्र ध्रुव बत्रा को लगता है कि भारतीय हॉकी ट्रैक से उतर गई है और गलत दिशा में बढ़ रही है l हाल ही में उन्होंने अपने एक कॉलम में चिंता व्यक्त करते हुए ऐसी बहुत सी खामियों को उजाकर किया है , जिन्हें सुधारे बिना हॉकी का भला नहीं हो सकता l खासकर, अच्छे और बेहतर रिकॉर्ड वाले कोच और और दूरदर्शी सोच वाले एक्सपर्टस की जरुरत पर उन्होंने जोर दिया है l वे नहीं चाहते कि खच्चरों को घोड़ों को सिखाने पढाने कि जिम्मेदारी सौंपी जाए लेकिन ऐसा हो रहा है l

इसमें दो राय नहीं कि भारतीय हॉकी फेडरेशन ( आई एच एफ) की केंचुली उतारकर उन्होंने हॉकी को नई दिशा दिखाई, आईओए और एफ आई एच क़े अध्यक्षभी बने l तत्पश्चात उनकी अगुवाई में हॉकी इंडिया लीग का आयोजन और अन्य कई प्रयोग किए गए, जिसका नतीजा देर से ही सही, दो ओलम्पिक काँस्य क़े रुप में सामने आया l लेकिन हाल ही में महिला और पुरुष खिलाड़ियों का दयनीय प्रदर्शन चिंता का विषय बन गया है l एफ आई एच प्रो लीग में महिला और पुरुष टीमों ने जैसा प्रदर्शन किया उसे देखते हुए न सिर्फ नरेन्द्र बत्रा हैरान हैं तमाम हॉकी प्रेमी और हॉकी जानकार कह रहे हैं कि हमारी हॉकी गलत और कमजोर हाथों पड़ गई है l लेकिन ऐसा क्यों हो रहा है? क्यों लगातार दो ओलम्पिक खेलों में रजत पदक जीतने वाले देश में मैच विजेता खिलाड़ियों का अकाल पड़ गया है? क्यों रक्षा, आक्रमण, पेनल्टी कॉर्नर और गोल ज़माने की कलाकारी में हमारे खिलाड़ी असहज नज़र आते हैं? क्यों आसान मौकों पर गोल नहीं कर पा रहे और क्यों एक टीम क़े रूप में नज़र नहीं आते?

बेशक़, भारतीय हॉकी का हाल का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है l खराब प्रदर्शन पर हॉकी फेडरेशन की चुप्पी से आलोचकों क़े मुंह खुल गए हैं l कोई कह रह है कि टीम में एकजुटता की कमी है तो अन्य को लगता है कि हॉकी इंडिया क़े शीर्ष पदाधिकारियों क़े आपसी मतभेद टीम क़े चयन में बाधक बन रहे हैं l कुछ पूर्व खिलाड़ियों क़े अनुसार टीम का चयन श्रेष्ठता क़े आधार पर नहीं किया जा रहा जिसका नतीजा सामने है l शायद इसीलिए डाक्टर बत्रा ने कहा कि घोड़ों को खच्चर तैयार कर रहे हैं l

Rajender Sajwan Rajender Sajwan,
Senior, Sports Journalist

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *