हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा संग बीच पर मनाया रोमांटिक बर्थडे, फैंस को दिखाई सेलिब्रेशन की झलक

Hardik Pandiya

भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने इस साल अपना जन्मदिन कुछ खास अंदाज में मनाया। अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर ऑफिशियली कंफर्म करने के बाद, हार्दिक ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ एक खूबसूरत बीच लोकेशन पर बर्थडे सेलिब्रेशन किया। शनिवार 11 अक्टूबर को 32 वर्ष के हुए हार्दिक ने इस खास दिन को अपने परिवार और माहिका के साथ बेहद रोमांटिक अंदाज में बिताया। बता दे की हार्दिक पांड्या ने नताशा से शादी की थी और शादी के में है जो 4 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया था। डिवोर्स के बाद से ही हार्दिक पांड्या का नाम माहिका के साथ जोड़ा जा रहा था और अब खुद हार्दिक पांड्या ने अपने बर्थडे वाले दिन सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए अपने रिश्ते को ऑफीशियली कंफर्म कर दिया है।

रोमांटिक बीच सेलिब्रेशन और खास सरप्राइज

हार्दिक और माहिका ने समुद्र किनारे एक रोमांटिक सैर की, जिसके बाद उन्होंने कैंडललाइट डिनर का आनंद लिया। इस दौरान माहिका ने हार्दिक के लिए कई छोटे-छोटे सरप्राइज भी प्लान किए थे। क्रिकेटर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां शेयर करते हुए फैंस को भी इस खुशी में शामिल किया।पहली स्टोरी में ‘हैप्पी बर्थडे’ लिखा हुआ एक सुंदर चॉकलेट केक नजर आया, जबकि अगली स्लाइड में हार्दिक की मुस्कुराती हुई तस्वीर थी। तीसरी स्टोरी में बीच पर सजावट और सरप्राइज गिफ्ट्स की झलक दिखाई दी। चौथी तस्वीर में रेत पर लिखा हुआ ‘हैप्पी बर्थडे हार्दिक’ मैसेज दिखा, जहां हार्दिक और माहिका के पैर भी नजर आ रहे थे। आखिरी स्टोरी में दोनों को हाथों में हाथ डाले समुद्र तट पर टहलते हुए देखा गया।

रिश्ते की आधिकारिक घोषणा के बाद पहली छुट्टी

कुछ ही दिन पहले हार्दिक ने माहिका शर्मा के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर साथ देखा गया था, जिसके बाद हार्दिक ने सोशल मीडिया पर माहिका के साथ कई तस्वीरें शेयर कर अपने रिलेशन को ऑफिशियल कर दिया।जन्मदिन की छुट्टी के दौरान हार्दिक ने अपनी नई जिंदगी के इस खूबसूरत फेज की झलक फैंस को भी दिखाई। उन्होंने माहिका के साथ रोमांटिक ब्लैक-एंड-व्हाइट तस्वीरें साझा कीं, जिनमें दोनों की केमिस्ट्री साफ झलक रही थी।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *