पहले भारतीय जो बने एशियाई ओलिंपिक परिषद के अध्यक्ष, रणधीर सिंह को मिला यह पद

rubina francis 38

रणधीर सिंह रविवार को एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) के अध्यक्ष चुने जाने वाले पहले भारतीय बन गए। पांच बार के ओलंपिक निशानेबाज रणधीर ओसीए अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र योग्य उम्मीदवार थे।

रणधीर सिंह बने अध्यक्ष

अनुभवी खेल प्रशासक रणधीर सिंह रविवार (8 सितंबर) को एशियाई ओलंपिक परिषद (OCA) के अध्यक्ष चुने जाने वाले पहले भारतीय बन गए। उन्हें अध्यक्ष महाद्वीपीय निकाय की 44वीं आम सभा के दौरान चुना गया। पांच बार के ओलंपिक निशानेबाज रणधीर ओसीए अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र योग्य उम्मीदवार थे। उनका कार्यकाल 2024 से 2028 तक चलेगा। उनका चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। रणधीर सिंह का परिवार खेलों से जुड़ा रहा है। उनके पिता और चाचा क्रिकेटर थे। दोनों इंटरनेशनल ओलंपिक एसोसिएशन (IOA) के सदस्य भी रहे हैं। 77 वर्षीय रणधीर 2021 से ओसीए के कार्यवाहक अध्यक्ष थे। उन्होंने कुवैत के शेख अहमद अल-फहद अल-सबा की जगह ली, जिन्हें इस साल मई में नैतिकता उल्लंघन के कारण खेल प्रशासन से 15 साल का प्रतिबंध लगाया गया था।

रणधीर सिंह का बयान
रणधीर ने चुनाव के बाद कहा, ” मेरी पूरी टीम को बधाई। मैं तहे दिल से आप सभी का शुक्रिया अदा करता हूं। एशिया एक परिवार है। आप सभी का समर्थन के लिए शुक्रिया। हम लंबे समय तक साथ निभाने की कोशिश करेंगे। टीम में शामिल होने वाली सभी महिलाओं को विशेष बधाई। मैं ओलंपिक कोर्स के प्रति आपके समर्पण के लिए आप सभी का दिल से आभार व्यक्त करना चाहता हूं। “

रणधीर रखते है खिलाड़ियों के परिवार से ताल्लुक
भारतीय और एशियाई खेल निकायों में विभिन्न प्रशासनिक पदों पर रह चुके रणधीर को खेल मंत्री मनसुख मंडाविया और एशिया के सभी 45 देशों के शीर्ष खेल लीडर्स की मौजूदगी में आधिकारिक तौर पर ओसीए अध्यक्ष चुना गया। पंजाब पटियाला से रणधीर खिलाड़ियों के परिवार से ताल्लुक रखते हैं।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Magazine Power by WEN Themes