दिल्ली के क्लब को जर्मनी ने गोद लिया

Sports 15 1

जुबा (युवा) संघा दिल्ली का ऐसा पहला फुटबॉल क्लब बन गया है, जिसकी अकादमी को जर्मनी के एफसी इंगोस्टेड क्लब 04 ने गोद लिया है। दिल्ली-एनसीआर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान एथलेड जुबा इंगोस्टेड अकादमी (एजेआईए) को लांच किया गया। इस अवसर पर युवा संघा के प्रमुख सुसांत देव, एफसी इंगोस्टेड के कार्यकारी निदेशक डीटमार बालेरडोरफर (डीडी), श्राची स्पोर्ट्स के चेयरमैन तमाल घोषाल, मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल टोडी, देश के जाने-माने पूर्व गोलकीपर भास्कर गांगुली, ईस्ट बंगाल के पूर्व मिडफील्डर अल्विटो डीकुन्हा, मोहन बागान के पूर्व ब्राजीली स्ट्राइकर जोस रामिरेज बरेटो और ईस्ट बंगाल के पूर्व घानाई डिफेंडर सुले मुसाह मौजूद रहे।

फुटबॉल की नामी हस्तियों के बीच एथलेड जुवा इंगोस्टेड 04 की लांचिंग के अवसर पर मेहमान जर्मन क्लब अधिकारियों ने सुसांत देव के प्रयासों को सराहा और कहा कि भारतीय फुटबॉल को यदि तरक्की करनी है तो जर्मन फुटबॉल का अनुसरण जरूरी है, क्योंकि ग्रासरूट स्तर पर जर्मन कोच श्रेष्ठ है और वर्तमान फुटबॉल को बेहतर समझते है। डीडी को उम्मीद है कि युवा संघा के साथ उनकी अकादमी का जुड़ाव अच्छे रिजल्ट देगा जिसका दो तरफा फायदा होगा। एक तो क्लब और देश की यूथ फुटबॉल को बढ़ावा मिलेगा। दूसरे युवा खिलाड़ी बेहतर ट्रेनिंग के साथ राष्ट्रीय टीम में स्थान बनाएंगे, जिससे भारतीय फुटबॉल का स्तर उठेगा। डीडी को यह जानकार अफसोस हुआ कि डेढ़ सौ करोड़ की आबादी वाला देश फीफा रैंकिंग में 142वें स्थान पर है।

एथलेड युवा संघा अकादमी के प्रमुख सुशांत के अनुसार, उनकी रेजिंडेशियल अकादमी अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगी और खिलाड़ियों की ट्रेनिंग के लिए नई तकनीक में परंपरागत कोच खिलाड़ियों को पढ़ाने-लिखाने का काम करेंगे। सुशांत को विश्वास है कि अगले पांच सालों में उनके कम से कम पांच खिलाड़ी जर्मन फुटबॉल का हिस्सा बन पाएंगे।

सन् 2004 में स्थापित एफसी इंगोस्टेड 04 फिलहाल तीसरी श्रेणी की जर्मनी लीग में खेलता है, जिसकी अकादमी में विभिन्न देशों के दस हजार से ज्यादा उभरते खिलाड़ी भाग लेते है। युवा संघ दिल्ली (डीएसए) की जानी-मानी अकादमी (क्लब) है, जहां से निकल कर दर्जनों खिलाड़ी राज्य और देश के लिए खेल रहे हैं।

Rajender Sajwan Rajender Sajwan,
Senior, Sports Journalist
Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *