डी. गुकेश ने अमेरिका के मिसौरी स्थित सेंट लुईस में ‘Clutch Chess: Champions Showdown’ के पहले दिन अपनी पकड़ बनाए रखकर साबित कर दिया कि वे विश्व शतरंज चैंपियन क्यों हैं. यह एक छोटा रैपिड शतरंज टूर्नामेंट है जिसमें दुनिया के 4 टॉप खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं. गुकेश के अलावा, मैग्नस कार्लसन, हिकारू नाकामुरा और फैबियानो कारुआना भी इसमें भाग ले रहे हैं. हालांकि गुकेश की कार्लसन के खिलाफ शुरुआत खराब रही, लेकिन उन्होंने नाकामुरा और कारुआना के खिलाफ लगातार दो जीत के साथ जोरदार वापसी की. नाकामुरा के खिलाफ यह जीत और भी खास होती, खासकर कुछ दिन पहले जापानी ग्रैंडमास्टर गुकेश पर मिली जीत और उसके बाद उनके अपमानजनक व्यवहार के बाद.
5 अक्टूबर को गुकेश को एक फ्रेंडली मुकाबले में हराया था
अमेरिकी खिलाड़ी ने गुकेश का किंग दर्शकों में फेंका था हिकारु नाकामुरा ने 5 अक्टूबर को गुकेश को एक फ्रेंडली मुकाबले में हराया था। इसके बाद उन्होंने किंग को दर्शकों में फेंक दिया था। यह मुकाबला भारत और अमेरिका के बीच टेक्सास शहर में हुआ था। इस मुकाबले को चेकमेट नाम दिया गया था। इसमें भारत और अमेरिका के खिलाड़ियों के बीच पांच मैच हुए। गुकेश के खिलाफ हिकारू की जीत के साथ अमेरिका ने 5-0 से जीत हासिल की थी।
जीत के बाद शांत रहे गुकेश
इवेंट के पहले दिन, गुकेश ने पहले राउंड में मैग्नस कार्लसन से 0.5-1.5 से हार के साथ शुरुआत की. हालांकि, उन्होंने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ रैपिड स्पेशलिस्ट माने जाने वाले हिकारू नाकामुरा के खिलाफ 1.5-0.5 से जीत के साथ जोरदार वापसी की. हालांकि, अपनी जीत के बाद, गुकेश शांत रहे
और ज़्यादा जश्न नहीं मनाया.
नाकामुरा का रिएक्शन हुआ ट्रोल
नाकामुरा का रिएक्शन सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ सोशल मीडिया पर अमेरिका के खिलाफ भारत की हार से ज्यादा चर्चे नाकामुरा के रिएक्शन के रहे। उन्होंने 19 साल के गुकेश को हराते ही उनका किंग बोर्ड से उठाया और दर्शकों की ओर फेंककर जीत सेलिब्रेट करना शुरू कर दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1