इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर ड्रॉ कराने में वॉशिंगटन सुंदर का अहम रोल रहा। उन्होंने मुश्किल हालात में शतक ठोका। अब इस मैच के बाद इस ऑलराउंडर के पिता मणि सुंदर ने सेलेक्टर्स पर पक्षपात के आरोप लगाए हैं। वॉशिंगटन सुंदर के पिता का कहना है कि बेटे को लगातार अच्छे प्रदर्शन के बावजूद भारतीय टीम से बाहर किया जाता है जबकि कई दूसरे खिलाड़ियों को बार-बार मौके मिलते रहते हैं।
सुंदर के पिता का आरोप
लेकिन इसी दमदार पारी के बाद सुंदर के पिता मणि सुंदर ने चयनकर्ताओं पर पक्षपात का आरोप लगाया। मणि सुंदर ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा, “वॉशिंगटन लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, लेकिन लोग उसके प्रदर्शन को नज़रअंदाज़ कर देते हैं। बाकी खिलाड़ियों को लगातार मौके मिलते हैं, लेकिन मेरे बेटे को नहीं। उसे चौथे टेस्ट की तरह नंबर 5 पर बैटिंग करनी चाहिए और लगातार पांच-दस टेस्ट में मौका मिलना चाहिए। हैरानी की बात है कि उसे इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट खेलने का मौका तक नहीं मिला।”
सुंदर को आईपीएल में भी मिले कम मौके
मणि सुंदर का गुस्सा सिर्फ चयनकर्ताओं पर ही नहीं, बल्कि आईपीएल की टीम गुजरात टाइटन्स पर भी निकला। उन्होंने कहा, ‘वॉशिंगटन को आईपीएल 2025 में सिर्फ 6 मैच ही खेलने को मिले। जबकि एलिमिनेटर में उसने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 48 रन की पारी खेली थी। राजस्थान ने यशस्वी जायसवाल को जितना समर्थन दिया, वैसा कोई और नहीं करता।”
केवल मेरे बेटे को नहीं मिला मौका
”वाशिंगटन लगातार बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. लोग उसके प्रदर्शन को नजरअंदाज कर देते हैं. अन्य खिलाड़ियों को नियमित मौके मिलते हैं, केवल मेरे बेटे को नहीं मिलते. वाशिंगटन को लगातार पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए जैसे उसने चौथे टेस्ट की दूसरी पारी में किया था. उसे पांच से दस सीधे मौके मिलने चाहिए. मेरे बेटे को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए आश्चर्यजनक रूप से नहीं चुना गया था. चयनकर्ताओं को उसके प्रदर्शन को देखना चाहिए.”
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1