आजादी के 75वें साल का जश्न इंग्लैंड में मनाएंगे भारतीय खिलाड़ी

Commonwealth games 2022

“भारतीय खिलाड़ी आजादी के 75वें साल का जश्न इंग्लैंड के बर्मिंघम में 28 जुलाई से आठ अगस्त तक होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में मनाएंगे। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, खेल राज्य मंत्री निशिथ प्रमाणिक, भारतीय ओलम्पिक संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष अनिल खन्ना, महासचिव राजीव मेहता और कोषाध्यक्ष आनंदेश्वर पाण्डेय ने गुरूवार को यहां आयोजित विदाई समारोह में खिलाड़ियों को भावभीनी विदाई देते हुए यह विचार व्यक्त किया। इन खेलों में भारत के 215 खिलाड़ी 16 खेलों में हिस्सा लेंगे। इनके साथ 81 अधिकारी भी उतरेंगे। इस अवसर पर खिलाड़ियों की आधिकारिक पोशाक का भी अनावरण किया गया।

खेल मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि इन खेलों में भारत का 215 सदस्यीय दल उतरेगा जिसमें पुरुष और महिला खिलाड़ियों की संख्या एक बराबर होगी। उन्होंने कहा,”राष्ट्रमंडल खेलों में 108 पुरुष और 107 महिला खिलाड़ी भाग लेंगे और टोक्यो ओलंम्पिक में मिली कामयाबी का सफर जारी रखेंगे। उन्होंने कहा, 100 से ज्यादा खिलाड़ी इस समय विदेशों में ट्रेनिंग ले रहे हैं। खिलाड़ियों की ट्रेनिंग में हम कोई कमी नहीं आने देंगे और आगे भी उन्हें मदद देते रहेंगे।”

खेल मंत्री ने सरकार द्वारा खिलाड़ियों को दी जा रही सहायता के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि 25 विदेशी कोच खिलाड़ियों को सिखा- पढा रहे हैं, जिन पर किया जा रहा करोड़ों का खर्च इस बात का गवाह है कि सरकार खेलों को लेकर गम्भीर है।

Commonwealth games 2022 1

विदाई समारोह में शामिल हुए बजरंग पूनिया, रवि दहिया, साक्षी मालिक, श्रीजेश, लवलीना, रमनदीप, हिमा दास, दुति चंद और अन्य ने उम्मीद जताई कि भारत इस बार अधिकाधिक पदक जीत सकता है।

आईओए के महासचिव राजीव मेहता के अनुसार कुछ नये प्रायोजकों के जुड़ने से खिलाड़ियों की तैयारी और उनकी किट की खरीददारी में सहयोग मिला है।

Rajender Sajwan Rajender Sajwan,
Senior, Sports Journalist
Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *