भारतीय क्रिकेट के दमदार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविवार, 24 अगस्त को क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। जैसे ही पुजारा ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की सभी क्रिकेट फैंस का दिल भर आया। क्योंकि पुजारा एक ऐसे क्रिकेटर है जिन्होंने अपनी बल्लेबाजी के दम पर सभी को दीवाना बना रखा है । लंबे समय से टेस्ट टीम से बाहर चल रहे पुजारा ने अब अंतरराष्ट्रीय ही नहीं बल्कि घरेलू क्रिकेट से भी दूरी बनाने का फैसला किया है। अपने शांत स्वभाव और ठोस तकनीक से टीम इंडिया के मध्यक्रम को वर्षों तक संभालने वाले इस खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया।
अचानक लिया फैसला
पुजारा ने खुलासा किया कि संन्यास का विचार उनके मन में बहुत पहले से नहीं था। उन्होंने बताया कि महज़ एक हफ्ते पहले ही उनके दिमाग में यह ख्याल आया और फिर परिवार के साथ चर्चा करने के बाद उन्होंने तुरंत फैसला ले लिया। उनके अनुसार यह पल उनके लिए गर्व का है क्योंकि भारतीय टीम के लिए खेलना उनका बचपन का सपना था और उसे जीने का मौका उन्हें लंबे समय तक मिला।पुजारा ने अपने करियर में 103 टेस्ट मैच खेले।भारतीय टीम के लिए उनकी आखिरी पारी 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में देखने को मिली थी। नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने वाले पुजारा ने मुश्किल परिस्थितियों में भारत को संभाला और कई अहम जीतों में योगदान दिया।
घरेलू क्रिकेट छोड़ने की वजह
हाल ही में जब उन्हें दलीप ट्रॉफी 2025 के लिए वेस्ट ज़ोन टीम में शामिल नहीं किया गया तो यह चर्चा शुरू हो गई थी कि उनका करियर अब ढलान पर है। उस समय खबर आई थी कि वे सौराष्ट्र की ओर से रणजी ट्रॉफी खेल सकते हैं, लेकिन उन्होंने अपना मन बदल लिया। पुजारा ने साफ कहा कि वे चाहते हैं कि युवा खिलाड़ियों को मौके मिलें ताकि वे तेजी से तैयार हो सकें। इसी सोच के चलते उन्होंने क्रिकेट को अलविदा कहने का निर्णय लिया।अपने विदाई संदेश में पुजारा ने भारतीय टीम, बीसीसीआई, स्टेट एसोसिएशन और अपने सभी साथी खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि फैंस के समर्थन के बिना यह लंबा सफर संभव नहीं होता। उनके संन्यास के बाद भारतीय क्रिकेट में एक ऐसा अध्याय खत्म हो गया है, जिसे “दीवार” जैसे ठोस बल्लेबाज की पहचान से हमेशा याद किया जाएगा।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1