आईसीसी और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच टी20 वर्ल्ड कप वेन्यू बलने को लेकर तनाव बढ़ता जा रहा है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को ICC को दूसरा पत्र भेजा, जिसमें भारत में टी20 वर्ल्ड कप खेलने को लेकर सिक्योरिटी की खास चिंताएं बताईं. बोर्ड ने फिर से मांग की कि उनके मैचों का वेन्यू बदलकर श्रीलंका कर दिया जाए.
क्या है पूरा मामला ?
तेज गेंदबाज मु्स्तफिजुर रहमान को टीम से रिलीज करने के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा को बीसीसीआई ने निर्देश दिए थे। केकेआर ने बीसीसीआई के निर्देश का पालन करते हुए ऐसा किया। इसके बाद आनन फानन ने बीसीबी ने आपात बैठक में टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारत दौरे पर आने से इनकार कर दिया और आईसीसी से अपने मैच भारत से श्रीलंका स्थानांतरित करने का अनुरोध किया।
भारत आने से किया इनकार
टी20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से शुरू हो रहा है, और बांग्लादेश को ग्रुप स्टेज में चार मैच खेलने हैं. तीन कोलकाता में और एक मुंबई में. लेकिन अब वो भारत आने से इनकार कर रहे हैं. वजह है बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान का IPL से बाहर होना. BCCI के कहने पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्तफिजुर को रिलीज कर दिया. बांग्लादेश को लगा कि अगर एक प्लेयर को ही सिक्योरिटी नहीं दी जा सकती, तो पूरी टीम कैसे सुरक्षित रहेगी.
सुरक्षा को लेकर कही बात
BCB ने इस नए लेटर में भारत दौरे को लेकर सुरक्षा संबंधी चिंताओं की पूरी जानकारी दी है। बांग्लादेश को अपने ग्रुप स्टेज के तीन मैच कोलकाता में और एक मुंबई में खेलना है। बोर्ड का कहना है कि मौजूदा हालात को देखते हुए, अपने खिलाड़ियों और स्टाफ की सुरक्षा पक्का करने के लिए इन मैचों को कोलंबो, श्रीलंका में शिफ्ट करना ही एकमात्र ऑप्शन है।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1