भारत में ही बांग्लादेश टीम खेलेगी मैच, ICC ने ठुकराया मांग

Sports News 65

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने कहा है कि सुरक्षा कारणों के चलते वह भारत में अपने 2026 T20 विश्व कप के मैच ना खेलने के रुख़ पर अब भी अडिग है। ICC के साथ वीडियो कॉन्फ़्रेंस के बाद BCB ने मंगलवार को एक बयान जारी किया, जिसमें भारत के बाहर मैच कराने के अनुरोध को दोबारा दोहराया गया।

बांग्लादेश की मांग को ICC ने ठुकराया

ICC ने अपनी जांच में सुरक्षा से जुड़ी वजहों की पड़ताल कि और पाया कि टूर्नामेंट के दौरान किसी भी बांग्लादेशी प्लेयर को कोई खतरा नहीं है. T20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से हो रहा है, जिसमें बांग्लादेश की टीम को अपने अभियान का आगाज ओपनिंग डे पर ही करना है.

क्यों हुई समस्या?

बांग्लादेश के भारत में खेलने को लेकर समस्या उस समय उत्पन्न हुई जब BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को मुस्तफ़िज़ुर रहमान को अपने दल से रिलीज़ करने का निर्देश दिया। इसके पीछे कारण नहीं बताया गया है लेकिन हालिया समय में दो देशों के बीच संबंधों में खटास पड़ी है। मुस्तफ़िज़ुर को हटाए जाने के बाद बांग्लादेश ने अपने देश में IPL के प्रसारण पर रोक लगा दी और इसके बाद BCB ने ICC को इस संबंध में पत्र लिखा कि बांग्लादेश भारत में T20 विश्व कप के मुक़ाबले नहीं खेलना चाहता है।

7 फरवरी को होगा पहला मैच

7 फरवरी को बांग्लादेश का पहला मैच . टी-20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश को ग्रुप-सी में रखा गया है। टीम 7 फरवरी को वेस्टइंडीज, 9 फरवरी को इटली और 14 फरवरी को इंग्लैंड से भिड़ने वाली हैं। तीनों मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जाने हैं। वहीं टीम का आखिरी ग्रुप स्टेज मैच 17 फरवरी को मुंबई में नेपाल से होना है।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *