बांग्लादेश क्रिकेट टीम का हुआ एलान, टीम की कमान हिन्दू खिलाड़ी को सौंपी गई

Sports News 58

भारत और श्रीलंका में होने वाले ICC पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। रविवार को घोषित इस टीम की कमान अनुभवी बल्लेबाज लिटन कुमार दास को सौंपी गई है, जबकि मोहम्मद सैफ हसन उप-कप्तान की भूमिका निभाएंगे। बांग्लादेश में हिंदूओं के प्रति हिंसा के बावजूद टीम की कमान एक हिंदू खिलाड़ी को सौंपी गई है।

नजमुल हुसैन शान्तो को भी नहीं मिली जगह

बैटिंग काफी हद तक कप्तान पर निर्भर करेगी, लेकिन तंजीद हसन और परवेज हुसैन एमोन जैसे टॉप ऑर्डर के खिलाड़ी अहम होंगे। विकेटकीपर जाकिर अली और माहिदुल इस्लाम अंकन अपनी जगह बनाए रखने में नाकाम रहे हैं। शानदार फॉर्म में चल रहे नजमुल हुसैन शान्तो को भी टीम में जगह नहीं मिली है।

2026 के लिए बांग्लादेश की टीम

लिटन दास (कप्तान),मोहम्मद सैफ हसन (उप-कप्तान),तंजीद हसन, मोहम्मद परवेज हुसैन इमोन,तौहीद हृदोय,शमीम हुसैन,काजी नुरुल हसन सोहन,शक महेदी हसन,रिशद हुसैन,नसुम अहमद,मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब,तस्कीन अहमद,मोहम्मद शैफुद्दीन और शोरफुल इस्लाम।

बांग्लादेश और भारत के बीच तनाव

यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब भारत और बांग्लादेश के बीच क्रिकेट संबंधों में भारी तनाव देखा जा रहा है। मुस्तफ़िज़ुर रहमान को आईपीएल से बाहर किए जाने के बाद से दोनों देशों के बीच कड़वाहट बढ़ी है। बांग्लादेश ने अपनी टीम में अनुभव और युवा जोश का संतुलन बनाने की कोशिश की है।

टीम मेंबर की जिम्मेदारी

टीम की गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी मुस्तफ़िज़ुर रहमान और तस्कीन अहमद के कंधों पर होगी, जो तेज गेंदबाजी विभाग का नेतृत्व करेंगे। वहीं, स्पिन विभाग में रिशाद हुसैन को मुख्य खिलाड़ी के तौर पर देखा जा रहा है।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *