ले मेरिडियन में सजी खेलों की महफिल, वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन के 20वें संस्करण का हुआ आगाज

Vedanta Delhi Half Marathon

नई दिल्ली के ले मेरिडियन होटल में बुधवार (16 जुलाई) शाम खेल जगत का सबसे प्रतिष्ठित इवेंट ‘वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन 2025’ का 20वां संस्करण लॉन्च किया गया। यह लॉन्च प्रेस कॉन्फ्रेंस Procam International द्वारा आयोजित की गई, जिसमें खेल और राजनीति से जुड़े कई दिग्गजों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

मंच पर मौजूद रहे कई नामचीन हस्तियां
इस अवसर पर भारत सरकार की माननीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा निखिल खडसे, दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा (कानून, न्याय और पर्यटन विकास) और आशीष सूद (खेल एवं शिक्षा मंत्री) ने शिरकत की। कार्यक्रम में भारतीय हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी और ओलंपियन पद्म भूषण पी.आर. श्रीजेश भी मौजूद रहे। उनकी मौजूदगी ने कार्यक्रम को और खास बना दिया।

फिटनेस और खेल को बढ़ावा देने का संदेश
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आयोजकों ने वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन को देश में फिटनेस और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। यह इवेंट न केवल भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रतिष्ठित हाफ मैराथन के रूप में अपनी पहचान बना चुका है।

दिल्ली तैयार एक और शानदार सफर के लिए
लॉन्च के बाद अब सभी की निगाहें मुख्य मैराथन इवेंट पर हैं, जो बड़ी संख्या में धावकों, फिटनेस प्रेमियों और खेल उत्साहियों को एकजुट करेगा। 20वां संस्करण अब तक का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक होने की उम्मीद जताई जा रही है।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Pooja Kumari Ms. Pooja,
Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *