यूपी के वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में सोमवार से प्लास्टिक बैन कर दिया गया है। यहां प्लास्टिक के सामान के साथ अब मंदिर में एंट्री नहीं मिलेगी। श्रद्धालु बांस के कटोरे व स्टील के लोहे में ही जल या दूध अंदर ले जा सकेंगे। दरअसल मंदिर प्रशासन ने प्रदूषण को देखते हुए ये कदम उठाया है।
प्लास्टिक के सामान के साथ नहीं मिलेगी एंट्री
मंदिर के सीईओ विश्व भूषण मिश्र ने बताया कि विश्वनाथ धाम में देश दुनिया से लोग दर्शन के लिए आते हैं. कई भक्त यहां पर प्लास्टिक के पात्र में दूध, जल, माला इत्यादि सामान लेकर आते हैं, लेकिन अब उन्हें परिसर में प्लास्टिक के साथ आने की अनुमति नहीं होगी. सिंगल यूज प्लास्टिक को पहले ही परिसर में प्रतिबंधित कर दिया गया है.
विश्व भूषण मिश्र का बयान
मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र ने बताया कि श्री काशी विश्वनाथ धाम परिसर में किसी भी प्रकार के प्लास्टिक के साथ प्रवेश पूर्णतः निषिद्ध है। प्लास्टिक की टोकरी, लोटा समेत अन्य सामग्री के साथ भी प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। मंदिर न्यास पिछले एक माह से निरंतर अभियान चलाकर प्लास्टिक मुक्ति के प्रयास कर रहा है।
पिछले एक माह से प्लास्टिक मुक्त करने की थी कोशिश
मंदिर न्यास पिछले एक माह से प्लास्टिक मुक्ति के प्रयास कर रहा है। 7 अगस्त, 2025 को “प्लास्टिक मुक्त धाम” पहल के अंतर्गत मंदिर न्यास, स्थानीय जनप्रतिनिधि माननीय विधायक श्री नीलकंठ तिवारी, क्षेत्रीय पार्षद सुश्री कनकलता तिवारी एवं अन्य सभासदगण द्वारा मंदिर परिसर के दुकानदारों को पारंपरिक एवं पर्यावरण अनुकूल सामग्रियों के उपयोग हेतु प्रेरित किया गया था। इस अवसर पर बांस की टोकरियां एवं स्टील के लोटे वितरित किए गए थे।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1