बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, 70000 हजार से ज्यादा लोगों ने किया दर्शन

Baba Barfani

बहुस्तरीय सुरक्षा घेरे के बीच 8,600 से अधिक तीर्थयात्री वार्षिक अमरनाथ तीर्थयात्रा के लिए सोमवार तड़के जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुए। अधिकारियों ने जानकारी दी। अनंतनाग जिले के पहलगाम और गांदरबल जिले के बालटाल से शुरू हुई 38 दिवसीय अमरनाथ यात्रा में अब तक 70,000 से अधिक तीर्थयात्री 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुफा में दर्शन कर चुके हैं।

70000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

सुरक्षा घेरे के बीच 8,600 से अधिक तीर्थयात्रियों का छठा जत्था सोमवार तड़के जम्मू के आधार शिविर से यात्रा के लिए रवाना हुए। इस 38 दिवसीय यात्रा कार्यक्रम में अब तक 70000 से अ​धिक यात्री बर्फानी बाबा के दर्शन कर चुके हैं। यह यात्रा कार्यक्रम 3 जुलाई को अनंतनाग जिले के पहलगाम और गंदेरबल जिले के बालटाल से शुरू हुई थी। अधिकारियों ने बताया कि 8,605 तीर्थयात्रियों का छठा जत्था 372 वाहनों में सवार होकर तड़के 3.30 बजे और 4.25 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यहां भगवती नगर आधार शिविर से कश्मीर स्थित दोनों आधार शिविरों के लिए रवाना हुआ। इनमें 6,486 पुरुष, 1,826 महिलाएं, 42 बच्चे और 251 साधु-साध्वियां शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पहला तीर्थयात्री काफिला 166 वाहनों में 3,486 तीर्थयात्रियों को लेकर गंदेरबल जिले में 14 किलोमीटर लंबे छोटे लेकिन खड़ी चढ़ाई वाले बालटाल मार्ग से रवाना हुआ, जिसके बाद 206 वाहनों में 5,119 तीर्थयात्रियों का दूसरा काफिला अनंतनाग जिले में 48 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम मार्ग से यात्रा पर निकला।

मनोज सिन्हा ने दिखाई थी हरी झंड़ी

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दो जुलाई को यात्रा को हरी झंडी दिखाई थी। देश के विभिन्न भागों से 3,000 से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण कराने के लिए जम्मू पहुंचे। पंजीकरण के लिए काउंटर पर भारी भीड़ देखी जा रही है, जिससे निपटने के लिए प्रशासन ने काउंटर की संख्या और प्रतिदिन के पंजीकरण कोटे को बढ़ा दिया है।

श्रद्धालुओं को ऑक्सीजन के भी मिली मदद

अमरनाथ यात्रा मार्ग पर उच्च ऊंचाई की वजह से कई स्थानों पर ऑक्सीजन की कमी से श्रद्धालुओं को परेशानी होती थी। इसे देखते हुए सेना ने विभिन्न स्थानों पर ऑक्सीजन केंद्र स्थापित किए हैं। केंद्र सरकार ने जवानों को निर्देश दिया है कि किसी भी यात्री को कठिनाई होने पर तुरंत मदद पहुंचाई जाए।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *