पीएम मोदी से जेलेंस्की ने की बात, पीएम मोदी ने दिया आश्वासन

Zelensky and PM Modi

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से बात की है। इस दौरान यूक्रेनी राष्ट्रपति ने अपने देश के हालात के बारे में चर्चा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें आश्वस्त किया है भारत संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान का पक्षधर है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने जल्द से जल्द युद्ध खत्म करने और शांति बहाल कराने के संबंध में कोशिश का भी आश्वासन दिया। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत इस दिशा में सभी जरूरी कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।

पीएम मोदी ने की बात

पिछले शुक्रवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से वार्ता के बाद सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेंलेंस्की से बात की।
मोदी ने यूक्रेन-रूस के बीच जारी विवाद को समाप्त करने के लिए इस मामले में अपनी पुरानी नीति को दोहराया और जल्द से विवाद समाप्त होने की कामना की। भारत ने शांति स्थापित करने के लिए अपना सहयोग देने की भी पेशकश की है।

मोदी और पुतिन की बातचीत महत्वपूर्ण

इस दौरान पीएम मोदी और राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच भारत-यूक्रेन के बीच द्विपक्षीय भागीदारी को लेकर भी चर्चा हुई। दोनों ने आपसी हितों वाले मुद्दे पर सहयोग बढ़ाने के बारे में भी बात की। इसके अलावा दोनों नेताओं ने आगे भी एक-दूसरे के संपर्क में रहने पर सहमति जताई। उल्लेखनीय है कि रूस-यूक्रेन संघर्ष के समाधान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच 15 अगस्त को होने वाली मुलाकात को देखते हुए मोदी और जेलेंस्की की बातचीत को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विदेश मंत्रालय ने क्या जानकारी दी

जेलेंस्की-मोदी के बीच हुई वार्ता के बारे में भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया है कि, “राष्ट्रपति जेलेंस्की ने यूक्रेन विवाद के बारे में ताजी जानकारी पीएम को दी है। भारतीय प्रधानमंत्री ने उनका धन्यवाद दिया और इस विवाद के शांतिप्रिय तरीके से समाधान पर अपना समर्थन दिया। पीएम मोदी ने यह भी कहा है कि विवाद के सुलझाने के लिए भारत अपनी तरफ से हरसंभव मदद करेगा।”

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *