पश्चिम बंगाल के राज्यपाल को मिली धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

West Bengal News

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को 9 जनवरी की रात एक ईमेल के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिली, जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। लोक भवन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

आरोपी ने दिया अपना नंबर

राजभवन के अधिकारी ने बताया कि ‘आरोपी ने ईमेल में अपना मोबाइल नंबर भी दिया है। हमने डीजीपी को सूचित कर दिया है और उनसे उस व्यक्ति को तुरंत गिरफ्तार करने को कहा है।’ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी इस बारे में सूचित कर दिया गया है। साथ ही केंद्रीय गृह मंत्रालय को भी जानकारी दी गई है। धमकी मिलने के बाद राज्यपाल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। राज्यपाल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य पुलिस और सीआरपीएफ मिलकर काम कर रहे हैं। बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त है और उनकी सुरक्षा के लिए करीब 60-70 केंद्रीय सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। पुलिस भी हाई अलर्ट पर है।

आधी रात को हुई बैठक

धमकी भरे ईमेल की गंभीरता को देखते हुए राजभवन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। राज्यपाल के विशेष कर्तव्य अधिकारी के अनुसार, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए तैनात बलों की एक महत्वपूर्ण बैठक आधी रात को आयोजित की गई। इस बैठक में सुरक्षा प्रोटोकॉल को और अधिक सख्त बनाने पर चर्चा हुई।

सुरक्षा एजेंसियों में तेजी की जांच

सुरक्षा एजेंसियों ने इस मामले में जांच तेज कर दी है। ईमेल भेजने वाले की पहचान करने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है। तकनीकी विशेषज्ञ ईमेल के आईपी एड्रेस और उसके स्रोत का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि धमकी देने वाले आरोपी तक पहुँचा जा सके। फिलहाल, राजभवन के आसपास सुरक्षा व्यवस्था अत्यंत कड़ी कर दी गई है।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *