New Delhi: बुधवार शाम को दिल्ली, नोएडा और पूरे एनसीआर क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट ले ली। दिनभर बादलों की मौजूदगी के बाद शाम होते-होते कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। तेज हवाओं के झोंकों ने मौसम को और भी ठंडा बना दिया। जहां दिल्ली में झमाझम बारिश देखने को मिली, वहीं नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।
गर्मी से मिली राहत, मौसम हुआ सुहावना
मार्च की शुरुआत में बढ़ती गर्मी से परेशान लोगों के लिए यह बदलाव किसी राहत से कम नहीं है। सुबह से ही मौसम खुशनुमा बना हुआ था और आसमान में बादल छाए रहे। शाम की बारिश और ठंडी हवाओं ने तापमान में गिरावट ला दी, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया।
मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं की चेतावनी
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार और शुक्रवार के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। विभाग के अनुसार, इन दिनों 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और बीच-बीच में हल्की बारिश भी हो सकती है। यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण हो रहा है, जिसका असर पूरे एनसीआर क्षेत्र में देखने को मिल रहा है।
तापमान में बदलाव, आगे भी बारिश के आसार
बुधवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान करीब 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा अधिक रहा। दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के बाद रात में आसमान पूरी तरह ढका रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में भी इसी तरह बादल, हल्की बारिश और तेज हवाएं बनी रह सकती हैं, जिससे तापमान में और गिरावट संभव है।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1
![]() |
Ms. Pooja, |
