थाईलैंड में है भगवान राम का मंदिर,थाइलैंड सरकार दे रही भारतीयों को ये खास ऑफर

Visa free entry to Thailand

थाईलैंड सरकार ने अब भारतीयों के लिए थाईलैंड में वीजा फ्री एंट्री की घोषणा कर दी है। थाईलैंड के प्रधानमंत्री स्रेता थाविसिन ने बीते मंगलवार को ऐलान कर प्रर्यटकों को जानकारी दी कि अब भारत और ताईवान के लोगों को देश भर वीजा-फ्री एंट्री दी जाएगी और ये प्रर्यटक एक महीने तक यहां रुक सकते हैं। बता दें कि यह ऑफर आज यानी 01 नवंबर से ही जारी कर दी गई है।

20 फीसदी का योगदान देता है पर्यटन क्षेत्र
थाईलैंड सरकार ने अपने पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए यह ऐलान किया है। गौरतलब है कि कोरोना महामारी के दौरान थाईलैंड की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचा था और अब तक भी पर्यटन उद्योग उस नुकसान से उबर नहीं पाया है। जानकारी के मुताबिक थाईलैंड की जीडीपी में पर्यटन क्षेत्र लगभग 20 फीसदी का योगदान देता है। स्रेथा इसी इसी अगस्त में देश के प्रधानमंत्री बने हैं। उनका कहना है कि पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देना और अर्थव्यवस्था को स्थिर करना उनकी प्राथमिकताएं हैं।

थाईलैंड में है भगवान राम का मंदिर
थाईलैंड एक बौद्ध बहुल देश है। हालांकि थाईलैंड में हिंदू देवताओं की मूर्तियों और मंदिरों भी बहुत आम है। दोनों देशों के बीच साझी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का लंबा इतिहास है, यही वजह है कि थाई बौद्ध हिंदू आराध्यों का आदर करते हैं। थाइलैंड में एक अयोध्या नगरी भी है। इसे अयुत्थया के नाम से जाना जाता है। यहां भगवान राम का मंदिर भी बनवाया गया है। रामायण यहां का राष्ट्रीय ग्रन्थ है l जिसे थाई भाषा में ‘रामाकीन’ कहते हैं l थाई भाषा में रामाकीन का अर्थ है राम की गौरव गाथा।

7 महीने के लिए वीजा फ्री एंट्री
थाईलैंड ने यात्रियों के लिए अपने वीजा नियमों में ढील दी है। भारत और ताइवान से आने वाले लोग 30 दिनों के लिए बिना वीजा के थाईलैंड में घूमने जा सकते हैं। थाई टूरिज्म के मुताबिक 01 नवंबर 2023 से 10 मई 2024 तक बिना वीजा के थाईलैंड जा सकते हैं।

××××××××××××××××××
For latest news, first Hand written articles & trending news Join Saachibaat telegram group
Click here to join:

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Pooja Kumari Ms. Pooja,
Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *